साइड स्क्रोल मेनू

Aaj Ka Mausam: सावधान! अगले 48 घंटों में UP, MP और उत्तराखंड समेत 10 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

Today weather update in Hindi: हिमाचल प्रदेश के ऊंचे इलाकों में 17 और 18 फरवरी को शिमला, मंडी, कांगड़ा, सिरमौर, सोलन, ऊना, हमीरपुर और कुल्लू में बारिश हो सकती है।
Rain Alert India Aaj Ka Mausam: उत्तर भारत में सर्दी-कोहरे का कहर, दक्षिण में भारी बारिश-तूफान की चेतावनी
Preferred_source_publisher_button.width-500.format-webp

Aaj Ka Mausam: देश में मौसम अब तेजी से पलट रहा है। फरवरी के महीने में ही मार्च जैसी गर्मी पड़ने लगी है और तापमान दिन-ब-दिन बढ़ रहा है। लेकिन इसी बीच भारतीय मौसम विभाग ने अच्छी खबर दी है। 17 और 18 फरवरी को देश के 10 राज्यों में कहीं-कहीं बारिश होने की संभावना जताई गई है। यह बदलाव एक नए पश्चिमी विक्षोभ के कारण हो रहा है।

मौसम विभाग के अनुसार, 17 से 19 फरवरी तक उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, मध्य प्रदेश, राजस्थान, अंडमान-निकोबार द्वीप समूह और तमिलनाडु के कुछ इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है। पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश या बर्फबारी के आसार हैं। वहीं उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में गरज-चमक के साथ हल्की बौछारें पड़ सकती हैं। ओडिशा में 18 फरवरी तक सुबह के समय घना कोहरा छाने की भी संभावना है।

उत्तर प्रदेश के पश्चिमी हिस्सों में इस बदलाव का असर ज्यादा दिखेगा। 17 और 18 फरवरी को मेरठ, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, बागपत, शामली, गाजियाबाद, नोएडा और आसपास के इलाकों में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। हालांकि पूरे राज्य में तेज बारिश की कोई चेतावनी नहीं है।

इसे भी पढ़ें:  जी20 शिखर सम्मेलन मानव-केंद्रित और समावेशी विकास का एक नया मार्ग तैयार करेगा : पीएम नरेन्द्र मोदी

उत्तराखंड में भी 17 और 18 फरवरी को चमोली, रुद्रप्रयाग, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, बागेश्वर, चंपावत और उधमसिंह नगर जैसे कई जिलों में बारिश के आसार हैं। ऊंचाई वाले इलाकों में 18 और 19 फरवरी को बर्फबारी भी हो सकती है।

दिल्ली-एनसीआर में 17 फरवरी को तापमान 2 से 3 डिग्री बढ़ सकता है, जिससे दिन में हल्की गर्मी महसूस होगी। लेकिन अगले 24 घंटों में मौसम फिर बदल सकता है। हल्की बारिश के साथ 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।

हिमाचल प्रदेश के ऊंचे इलाकों में 17 और 18 फरवरी को शिमला, मंडी, कांगड़ा, सिरमौर, सोलन, ऊना, हमीरपुर और कुल्लू में बारिश हो सकती है। 18 और 19 फरवरी को कुछ जगहों पर बर्फबारी भी संभव है। जम्मू-कश्मीर में 17 फरवरी को श्रीनगर, जम्मू, कुलगाम, कुपवाड़ा, बारामूला, बांदीपोरा और अनंतनाग में बारिश होने के आसार हैं। राजस्थान में दोपहर तक मौसम साफ रह सकता है, लेकिन बाद में बादल छा सकते हैं।

इसे भी पढ़ें:  Electoral Bond: सुप्रीम कोर्ट की SBI को फटकार- इलेक्टोरल बॉन्ड की डिटेल को लेकर सेलेक्टिव न बने

हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर, बीकानेर और चूरू जैसे इलाकों में हल्की बूंदाबांदी के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं। मध्य प्रदेश में 18 और 19 फरवरी को सिवनी, कटनी, छिंदवाड़ा, बालाघाट और होशंगाबाद में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। 17 फरवरी को यहां मौसम सामान्य रहेगा। बिहार में अभी मौसम स्थिर है और बारिश की कोई संभावना नहीं दिख रही है। लेकिन मिथिलांचल और सीमांचल के कुछ जिलों में हल्का कोहरा और ठंड बनी रह सकती है।

Join WhatsApp

Join Now