Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Punjab Blast: अमृतसर और जालंधर में हुए धमाकों पर CM मान ने BJP पर लगाया बड़ा आरोप, तो DGP ने बताया पाकिस्तान का हाथ

Punjab News: अमृतसर और जालंधर में हुए कम तीव्रता के धमाकों के बाद पंजाब की राजनीति गरमा गई है। मुख्यमंत्री ने भाजपा पर निशाना साधा है, वहीं पुलिस ने इसे पाकिस्तान समर्थित तत्वों की साजिश बताया है।
Punjab Blast: अमृतसर और जालंधर में हुए धमाकों पर CM मान ने BJP पर लगाया बड़ा आरोप, तो DGP ने बताया पाकिस्तान का हाथ

Punjab Blast News: पंजाब के अमृतसर और जालंधर में हुए बम धमाकों को लेकर राज्य में सियासत तेज हो गई है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इन घटनाओं को लेकर भाजपा पर सीधा हमला बोला है और गंभीर आरोप लगाए हैं। वहीं, दूसरी ओर पंजाब पुलिस ने इसके पीछे पाकिस्तान समर्थित तत्वों की साजिश होने का संदेह जताया है। मुख्यमंत्री मान ने अपने बयान में कहा है कि ये धमाके भाजपा की चुनावी तैयारियों का हिस्सा हो सकते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव से पहले भाजपा लोगों में डर और भय का माहौल बनाकर राजनीतिक फायदा उठाने की कोशिश करती है।

मुख्यमंत्री भगवंत मान के इस बयान से अलग रुख अपनाते हुए, पंजाब के पुलिस महानिदेशक (DGP) गौरव यादव ने बुधवार को अमृतसर और जालंधर में हाल ही में हुए धमाकों के स्थानों का मुआयना किया। उन्होंने अमृतसर के खासा कैंटोनमेंट की बाउंड्री वॉल के पास घटनास्थल का दौरा किया और मीडिया को जानकारी दी। DGP ने कहा कि शुरुआती जांच में यह मामला पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई (ISI) से जुड़ा हुआ प्रतीत होता है। उन्होंने संदेह जताया कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की बरसी नजदीक होने के कारण यह पंजाब में अशांति फैलाने की एक बड़ी साजिश का हिस्सा हो सकता है।

उल्लेखनीय है कि इस पूरे घटनाक्रम को लेकर पंजाब पुलिस, बम निरोधक दस्ते और फोरेंसिक विशेषज्ञों की टीमें पूरी तरह से सक्रिय हो चुकी हैं। DGP गौरव यादव ने पुष्टि की कि मंगलवार रात खासा कैंटोनमेंट में सेना क्षेत्र की बाउंड्री वॉल के पास कम तीव्रता का धमाका हुआ था। टीमों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर इलाके को सुरक्षित किया और महत्वपूर्ण सबूत जुटाए। संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी (FIR) दर्ज कर ली गई है और सेना तथा अन्य एजेंसियों के साथ मिलकर एक समन्वित जांच की जा रही है। पुलिस की कई टीमें ह्यूमन इंटेलिजेंस, तकनीकी इनपुट और फोरेंसिक साक्ष्यों के आधार पर इस मामले की तह तक जाने में जुटी हुई हैं।

इस बीच, राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (NIA) ने भी इस जांच प्रक्रिया में हिस्सा ले लिया है। सूत्रों के अनुसार, एनआईए की टीमें अमृतसर और जालंधर में घटनास्थलों से सबूत जुटाने के लिए रवाना हो चुकी हैं और वे जल्द ही पंजाब पुलिस की तकनीकी और जांच के स्तर पर मदद करेंगी। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। बुधवार को अमृतसर पुलिस ने कुछ संवेदनशील इलाकों में आम लोगों की आवाजाही पर भी रोक लगा दी, ताकि जांच प्रक्रिया में कोई बाधा उत्पन्न न हो। असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर करम सिंह ने बताया कि निगरानी के लिए कुछ सड़कों को अस्थायी रूप से बंद किया गया है। मंगलवार रात करीब 10:50 बजे हुए इस धमाके में किसी भी व्यक्ति के हताहत होने की कोई खबर नहीं है, लेकिन सुरक्षा एजेंसियां इसे अत्यधिक गंभीरता से ले रही हैं।

इसे भी पढ़ें:  Farmers Protest : शंभू बॉर्डर पर पुलिस की सख्ती, किसानों की भीड़ को हटाने के लिए पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

इन घटनाओं को लेकर राजनीतिक गलियारों में भी प्रतिक्रियाओं का दौर शुरू हो गया है और विपक्षी दलों ने  पंजाब सरकार की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए हैं। कांग्रेस नेता राज कुमार ने आरोप लगाया कि ये घटनाएं चुनाव से पहले की गई कोई गहरी साजिश हो सकती हैं। पंजाब विधानसभा में विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा ने कहा कि एक ही दिन में जालंधर और अमृतसर में हुए धमाकों को महज एक संयोग नहीं माना जा सकता है। उन्होंने दोषियों की जल्द पहचान करने और उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

इसके अलावा, पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वारिंग ने भी इन घटनाओं को बेहद चिंताजनक करार दिया है। उन्होंने राज्य के सुरक्षा तंत्र की विफलता पर सवाल उठाए हैं और सरकार से इसकी जवाबदेही तय करने की मांग की है। एजेंसियों का कहना है कि वे हर पहलू की बारीकी से जांच कर रही हैं ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।

इसे भी पढ़ें:  Delhi Bus Pink Pass: दिल्ली सरकार ने महिलाओं को डीटीसी और क्लस्टर बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा को लेकर किया बड़ा बदलाव
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Amritsar CM Bhagwant Mann Jalandhar NIA Pakistan Punjab Blast Punjab News

Join WhatsApp

Join Now