साइड स्क्रोल मेनू
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)

कोटशेरा कॉलेज में दो छात्र संगठनों के बीच खूनी संघर्ष, कई छात्र घायल

कोटशेरा कॉलेज में SFI और ABVP के बीच खूनी संघर्ष, कई छात्र घायल
Preferred_source_publisher_button.width-500.format-webp

शिमला।
राजधानी शिमला के गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज कोटशेरा चौड़ा मैदान में दो छात्र संगठनों एसएफआई और एबीवीपी के बीच खूनी संघर्ष का मामला सामने आया है।मारपीट के कारण कॉलेज परिसर में अफरा-तफरी मच गई। कॉलेज पढ़ने आए छात्र इधर-उधर भागने लगे।

जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह कॉलेज में दोनों छात्र संगठन किसी बात को लेकर आपस में भिड़ गए। देखते ही देखते मारपीट शुरू हो गई। खूनी संघर्ष में 6 से 7 छात्र घायल हो हुए हैं। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने क्लासरूम में तोड़फोड़ भी की।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मारपीट कर रहे कार्यकर्ताओं को बालूगंज थाने ले गई।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। कैंपस में तनाव का माहौल बना हुआ है ऐसे में प्रशासन की ओर से भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है

Join WhatsApp

Join Now