साइड स्क्रोल मेनू
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)

Himachal CID Drug Case: करोड़ों के ड्रग्स मामले में CID के 4 कर्मी गिरफ्तार, तस्करों से मिलीभगत का आरोप

Himachal CID News: हिमाचल पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के आरोप में सीआईडी के 4 कर्मियों को गिरफ्तार किया है। 1.1 करोड़ रुपये के ड्रग्स केस में तस्करों के साथ मिलीभगत पाए जाने के बाद यह बड़ी कार्रवाई की गई है। पढ़ें पूरी रिपोर्ट और आरोपियों के नाम।
Himachal CID Drug Case News: करोड़ों के ड्रग्स मामले में CID के 4 कर्मी गिरफ्तार, तस्करों से मिलीभगत का आरोप
Preferred_source_publisher_button.width-500.format-webp

Himachal CID Drug Case: हिमाचल प्रदेश में सीआईडी के चार कर्मियों को मादक पदार्थों की तस्करी में शामिल होने के आरोप में बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों की पहचान कुल्लू जिले के 14 माइल गांव के निवासी सब-इंस्पेक्टर राजेश कुमार (40), कुल्लू के भुंतर निवासी सब-इंस्पेक्टर समीर (40), कुल्लू के बाजाउरा गांव के निवासी सब-इंस्पेक्टर नितेश (46) और कुल्लू निवासी सब-इंस्पेक्टर अशोक कुमार (42) के रूप में हुई है।

शिमला के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) अभिषेक धीमान ने मीडियाकर्मियों को बताया कि तीन मार्च को जिला पुलिस ने दो व्यक्तियों को मादक पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 1.1 करोड़ रुपये से अधिक है।

उन्होंने बताया कि जांच के दौरान पता लगा कि सीआईडी ​​के चार कर्मियों की तस्करों के साथ मिलीभगत थी।उन्होंने कहा कि शिमला पुलिस की सिफारिश पर की गई विस्तृत जांच के बाद, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (सीआईडी) ने 16 मार्च को आरोपी अधिकारियों को निलंबित कर दिया। धीमान ने बताया कि आरोपियों को शुक्रवार को अदालत में पेश किया जाएगा।

इसे भी पढ़ें:  फासले पैरों से नहीं, हौसलों से नापते हैं पीयूष, राष्ट्रीय पैरा टेबल टेनिस में जीता कांस्य पदक

बता दें कि बीते 10 मार्च को न्यू शिमला थाना पुलिस ने 11.570 ग्राम LSD (562 स्ट्रिप्स) के साथ दो आरोपियों को पकड़ा था। मामले की जांच आगे बढ़ी तो 13 मार्च को केरल निवासी सप्लायर को गुरुग्राम से गिरफ्तार किया गया। जांच के दौरान यह भी खुलासा हुआ कि STF के चार पुलिस कर्मी तस्करों के साथ मिलकर इस अवैध कारोबार को बढ़ावा दे रहे थे। नशा तस्करी में संदिग्ध भूमिका पाए जाने पर इन चारों पुलिस कर्मियों को पहले ही सस्पेंड कर दिया गया है।

Join WhatsApp

Join Now