Prajasatta Side Scroll Menu

शिमला नगर निगम चुनाव के लिए आज से शुरू हुआ नामांकन

शिमला नगर निगम पर कब्जे का सपना, दाव पर भाजपा और कांग्रेस के इन नेताओं की साख

शिमला|
राजधानी शिमला में नगर निगम चुनाव के लिए नामांकन पत्र भरने की प्रक्रिया आज (गुरुवार) से शुरू हो गई। चुनाव मैदान में उतरने की तैयारी कर रहे दावेदारों ने सुबह 10:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक उपायुक्त कार्यालय पहुंचकर रिटर्निंग अधिकारी के पास अपने नामांकन पत्र दाखिल किये। अगले तीन दिन सार्वजनिक अवकाश रहेगा। इसके बाद 17 और 18 अप्रैल को नामांकन पत्र भरे जाएंगे। नामांकन पत्रों की जांच 19 अप्रैल को होगी। बता दें कि उम्मीदवार 21 अप्रैल तक अपने नामांकन वापस ले सकते हैं। मतदान 02 मई को प्रातः 8 बजे से शाम 4 बजे तक होगा। मतगणना 04 मई को सुबह 10 बजे निगम मुख्यालय में होगी।

इसे भी पढ़ें:  HPSEBL ने बिजली बिक्री से अर्जित किया 300 करोड़ रुपये का राजस्व

बता दें कि नगर निगम चुनावों के लिए प्रशासन की ओर आचार संहिता का पूरा खाका तैयार कर लिया है। इसके तहत नामांकन के दौरान चार से ज्यादा लोगों को अंदर लाने की अनुमति नहीं होगी। संदिग्ध धन निकासी, शराब के ठेकों और अनैतिक कार्यों पर प्रशासन की विशेष नजर रहेगी ताकि स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव आयोजित हो सके।

उल्लेखनीय है कि शिमला में नगर निगम के चुनाव गत वर्ष मई-जून को होने थे, लेकिन वार्डों के पुनर्सीमांकन को लेकर मामला हाईकोर्ट में विचाराधीन होने के चलते समय पर चुनाव नहीं हो पाए थे। भाजपा शासित शिमला नगर निगम के पांच साल के कार्यकाल की अवधि जून 2022 में पूरी हो चुकी है। तब से निगम का काम प्रशासक के हवाले था। प्रशासक की जिम्मेदारी उपायुक्त शिमला सम्भाल रहे थे।

इसे भी पढ़ें:  Shimla News: राज्यपाल ने एसजेवीएन द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय पेंटिंग प्रतियोगिता के विजेताओं को किया सम्मानित

Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Shimla HP news Shimla latest update Shimla Local News Shimla News Today Shimla tourism news Shimla Weather Update

Join WhatsApp

Join Now