Google News Preferred Source
साइड स्क्रोल मेनू

कैबिनेट मंत्री का बयान वायरल, कहा- रोजमर्रा का खर्चा चलाने के लिए भी नहीं है पैसा

कैबिनेट मंत्री हर्ष वर्धन चौहान

शिमला।
हिमाचल प्रदेश के वरिष्ठ कैबिनेट मंत्री हर्षवर्धन चौहान (Cabinet Minister Harshwardhan Chauhan) ने बुधवार को विधिवत रूप से अपना पदभार संभाल लिया।

इस दौरान उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश को विकास के पथ पर आगे बढ़ाना बहुत बड़ी चुनौती रहने वाली है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश आर्थिक रूप से कंगाल हो चुका है। प्रदेश के पास रोजाना होने वाले खर्चे करने के लिए भी पैसा उपलब्ध नहीं है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि पूर्व बीजेपी सरकार ने प्रदेश को आर्थिक रूप से कंगाल कर दिया है।

कैबिनेट मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि आज हिमाचल प्रदेश पर 75 हजार करोड़ रुपए का कर्ज हो चुका है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में विकास को बढ़ाने और अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए कांग्रेस सरकार को 3 हजार करोड़ रुपए का लोन लेना पड़ रहा है। इसी लोन से हिमाचल प्रदेश के कर्मचारियों की तनख्वाह चुकाने के साथ विकास के कार्यों को भी किया जाएगा। चौहान ने कहा कि उन्होंने जनता से जो वादा किया है उसे पूरा किया जाएगा।

इसे भी पढ़ें:  पूर्व सीएम वीरभद्र के सुरक्षा अधिकारी रहे DSP पदम ठाकुर को जयराम सरकार ने रिटायरमेंट के बाद दी पुनर्नियुक्ति

हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू बार-बार एक बात कहते हैं कि वह सत्ता में सुख भोगने नहीं बल्कि व्यवस्था परिवर्तन के लिए आए हैं। उन्होंने कहा कि आज हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की सरकार छोटे-छोटे कदम उठाकर बड़ा बदलाव लाने का काम कर रही है।

कैबिनेट मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि सरकार ने चुनाव में फायदा लेने के लिए आखिरी से महीने में 900 से ज्यादा संस्थान खोल दिए। इससे हिमाचल प्रदेश पर हर साल पांच हजार का बोझ पड़ना था। इसी के मद्देनजर कांग्रेस सरकार ने इन संस्थानों को डिनोटिफाई करने का फैसला लिया।

इसे भी पढ़ें:  Shimla News: जुब्बल में करंट लगने से 27 वर्षीय हिमांशु की जिंदगी एक पल में खत्म, परिवार पर टूटा दु:खों का पहाड़
YouTube video player
संस्थापक, प्रजासत्ता डिजिटल मीडिया प्रजासत्ता पाठकों और शुभचिंतको के स्वैच्छिक सहयोग से हर उस मुद्दे को बिना पक्षपात के उठाने की कोशिश करता है, जो बेहद महत्वपूर्ण हैं और जिन्हें मुख्यधारा की मीडिया नज़रंदाज़ करती रही है। पिछलें 9 वर्षों से प्रजासत्ता डिजिटल मीडिया संस्थान ने लोगों के बीच में अपनी अलग छाप बनाने का काम किया है।

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment