Google News Preferred Source
साइड स्क्रोल मेनू

हिमाचल प्रदेश स्कूल लेक्चरर एसोसिएशन ने राजीव राणा को किया सम्मानित

हिमाचल प्रदेश स्कूल लेक्चरर एसोसिएशन ने राजीव राणा को किया सम्मानित

शिमला|
प्रदेश कामगार कर्मचारी कांग्रेस चेयरमैन व प्रदेश कांग्रेस कमेटी सचिव राजीव राणा को हिमाचल प्रदेश स्कूल लेक्चरर एसोसिएशन द्वारा स्मृति चिन्ह व शाल टोपी पहना कर सम्मानित किया गया, एसोसिएशन के महामंत्री संजीव कुमार की अध्यक्षता में प्रतिनिधि मंडल ने राजीव राणा से मुलाक़ात की और शिक्षा विभाग में कुछ विसंगतियों के बारे चर्चा की।

वहीं राजीव राणा ने आश्वासन दिलाया कि जिस प्रकार प्रदेश की सुक्खू सरकार ने पुरानी पेंशन योजना की बहाली कर प्रदेश की रीढ़ की हड्डी कर्मचारियों से किया वायदा पुरा किया है। उसी प्रकार प्रदेश की जनता से किये अन्य वायदों को भी पुरा किया जायेगा, वहीं राजीव राणा ने कहा कि जल्द ही एसोसिएशन के पदाधिकारियों की बैठक माननीय मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से करवा कर समस्याओं को सरकार के समक्ष लाएंगे।

इसे भी पढ़ें:  शिमला : रुलदुभट्टा में कच्चे मकान का हिस्सा ढहा, 9 वर्षीय बच्ची घायल

राणा ने कहा कि प्रदेश की वर्तमान सरकार ” सुख की सरकार ” है, ये सरकार माननीय मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में विकास के नये आयाम छुयेगी। उन्होंने कहा कि पिछली जय राम सरकार प्रदेश को डुबोने में कोई कसर नहीं छोड़ी वहीं कई हज़ार करोड़ के कर्ज़े का बोझ भी अन्यथा ही प्रदेश की जनता पर थोप दिया, प्रदेश की सुक्खू सरकार जल्द ही व्यवस्था को सुदृढ़ कर बेहतर हिमाचल बनायेगी। वहीं एसोसिएशन के महामंत्री संजीव कुमार ने भी ओ पी एस बहाली पर माननीय मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू का धन्यवाद किया।

उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस सरकार ने भाजपा की जनविरोधी राजनीति से उपेक्षित सरकारी कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है, राज्य के विकास में अपना बहुमूल्य योगदान देने वाले कर्मचारियों को वृद्धावस्था में सहयोग देना सरकार का कर्तव्य है। हालांकि, पिछली सरकार ने उनके अधिकारों की अनदेखी की। माननीय मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कर्मचारियों को असली लोहड़ी का तोहफा दिया है, पिछली भाजपा सरकार में तो सिर्फ सेपु बड़ियों, मदरे के नाम पर हिमाचल की जनता को गुमराह करती रही है।

इसे भी पढ़ें:  सीपीआईएम और आम आदमी पार्टी को शिमला नगर निगम में नहीं मिल रहे 34 प्रत्याशी : त्रिलोक
YouTube video player
संस्थापक, प्रजासत्ता डिजिटल मीडिया प्रजासत्ता पाठकों और शुभचिंतको के स्वैच्छिक सहयोग से हर उस मुद्दे को बिना पक्षपात के उठाने की कोशिश करता है, जो बेहद महत्वपूर्ण हैं और जिन्हें मुख्यधारा की मीडिया नज़रंदाज़ करती रही है। पिछलें 9 वर्षों से प्रजासत्ता डिजिटल मीडिया संस्थान ने लोगों के बीच में अपनी अलग छाप बनाने का काम किया है।

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment