साइड स्क्रोल मेनू
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)

नाहन -कुमारहट्टी-शिमला NH पर पलटा सेब से भरा ट्रक

नाहन -कुमारहट्टी-शिमला NH पर पलटा सेब से भरा ट्रक
Preferred_source_publisher_button.width-500.format-webp

सिरमौर|
नाहन कुमारहट्टी शिमला नेशनल हाईवे पर सेब से भरा एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। जानकारी के अनुसार कुल्लू जिला के सैंज से शिमला होकर जयपुर जा रहा सेब से लदा ट्रक रात को सराहां के समीप डुगाघाट के एक तीखे मोड़ पर पलट गया, सेब की सारी पेटियां खाई में गिर गई है। इसके बाद हाईवे पर वाहनों की लंबी लाइन लग गयी।

गौरतलब है कि शिमला चंडीगढ़ फोरलेन परमाणु के समीप बंद होने के चलते सारा ट्रैफिक वाया नाहन डायवर्ट किया गया। हिमाचल पथ परिवहन निगम ने शिमला से दिल्ली चंडीगढ़ हरिद्वार तथा दूसरे राज्यों को जाने वाले अपने सभी बसों के अलावा अन्य वाहनों को भी नाहन से भेज रही है। सिरमौर पुलिस जाम से निपटने के लिए अतिरिक्त जवानों को लगा रही है। पुलिस के जवान रात भर जाम खुलवाने के लिए प्रयास करते रहे। तब जाकर स्थिति सामान्य हुई है।

Join WhatsApp

Join Now