Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Paonta Sahib Murder Case: पांवटा साहिब के विश्वकर्मा चौक पर सिरमौर के व्यक्ति की गला रेतकर बेरहमी से हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Sirmaur Crime News: पांवटा साहिब के व्यस्त विश्वकर्मा चौक पर शिलाई निवासी भागमल की गला रेतकर हत्या कर दी गई। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालने और सभी कोणों से जांच करने में जुटी है।
Paonta Sahib Murder Case: पांवटा साहिब के विश्वकर्मा चौक पर सिरमौर के व्यक्ति की गला रेतकर बेरहमी से हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Paonta Sahib Murder Case: सिरमौर जिले के पांवटा साहिब में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। शहर के व्यस्त विश्वकर्मा चौक पर तड़के शिलाई क्षेत्र के एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या कर दी गई। मृतक का गला किसी धारदार हथियार से रेता हुआ पाया गया है। तड़के हुई इस हत्या के बाद पूरे शहर में दहशत और सनसनी का माहौल है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस के उच्च अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की गहनता से छानबीन शुरू कर दी है।

प्राथमिक जांच में पुलिस के हाथ कुछ अहम सुराग लगे हैं। बताया जा रहा है कि विश्वकर्मा मंदिर के पीछे स्थित पार्किंग स्थल में किसी बात को लेकर कहासुनी हुई होगी। कहासुनी के बाद हमलावर ने मृतक भागमल पर चाकू या किसी धारदार हथियार से अचानक हमला कर दिया। हमले के बाद लहूलुहान अवस्था में भागमल जान बचाने के लिए चिल्लाता हुआ लगभग 100 मीटर दूर भागा और विश्वकर्मा मंदिर के मुख्य द्वार के पास गिर पड़ा, जहां उसने दम तोड़ दिया।

इसे भी पढ़ें:  Sirmour News: प्रतिबंधित कैप्सूल रखने के जुर्म में दोषी को 4 साल का कठोर कारावास, सिरमौर की अदालत ने सुनाया बड़ा फैसला

इस घटना की जानकारी पुलिस को देर रात एक ई-रिक्शा चालक ने दी। सूचना मिलते ही पांवटा साहिब पुलिस की टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को पांवटा साहिब अस्पताल पहुंचाया। हालांकि, अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक की पहचान भाव सिंह उर्फ भागमल निवासी बोराड, शिलाई क्षेत्र, जिला सिरमौर के रूप में हुई है। पुलिस जांच में यह बात सामने आई है कि वह किसी निजी काम से पांवटा साहिब आया हुआ था। तड़के करीब ढाई से तीन बजे के बीच वह विश्वकर्मा चौक के पास गंभीर और अचेत अवस्था में मिला था। पुलिस ने तुरंत उसके परिजनों को इस दुखद घटना की सूचना दे दी है।

इसे भी पढ़ें:  पांवटा साहिब: 50 वर्षीय व्यक्ति ने नशे में 15 वर्षीय दिव्यांग के साथ किया दुष्कर्म

पुलिस को जांच के दौरान मृतक भागमल की जेब से उसकी नकदी और मोबाइल फोन बरामद हुआ है। इससे पुलिस का प्राथमिक अनुमान है कि यह वारदात लूटपाट के इरादे से नहीं की गई है। हालांकि, अब पुलिस के सामने मुख्य सवाल यह है कि इस हत्या के पीछे का असली मकसद क्या था और वारदात को अंजाम किसने दिया। पुलिस इस कोण से भी जांच कर रही है कि कहीं इस वारदात का संबंध नशा तस्करी या आपसी रंजिश से तो नहीं है।

घटनास्थल और उसके आसपास लगे सभी CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि संदिग्धों की आवाजाही का पता लगाया जा सके। डीएसपी पांवटा साहिब मानवेंद्र ठाकुर ने बताया कि अस्पताल से पुलिस को फोन के माध्यम से घटना की जानकारी मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने अस्पताल पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और इसके बाद घटनास्थल का निरीक्षण कर सबूत जुटाए। पुलिस के अनुसार मामले में आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है और शव को पंचनामा व पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

इसे भी पढ़ें:  Sirmour News: दून प्रेस क्लब के अध्यक्ष का ताज मुकेश रमौल के सिर, उपाध्यक्ष भीम सिंह
Himachal CrimeHimachal PolicePaonta Sahib NewsSirmaur MurderVishwakarma Chowk Incident

Join WhatsApp

Join Now