Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Sirmour News : पांवटा साहिब में स्कूल बस और बाइक की जोरदार टक्कर, 24 साल के युवक की दर्दनाक मौत.!

solan news Sirmour News, BBN News: Truck hits several vehicles at high speed on Nalagarh Highway, driver escapes

Sirmour News: जिला सिरमौर के पुलिस थाना माजरा के तहत आने वाले बेहड़ेवाला गांव में शनिवार को स्कूल बस और बाइक की भीषण टक्कर में बाइक चालक की दर्दनाक मौत हो गई है।

मृतक की पहचान कपिल सिंह (24) पुत्र इंद्र सिंह निवासी गांव गुदी मानपुर, तहसील कमरऊ, शिलाई, जिला सिरमौर के रूप में हुई है। मृतक युवक सीसीआई कॉलोनी राजबन में रह रहा था।

जानकारी के अनुसार स्कूल बस पांवटा साहिब की ओर से नाहन की तरफ जा रही थी, जबकि बाइक चालक धौलाकुआं की ओर से पांवटा की ओर आ रहा था। इस बीच बेहड़ेवाला में दोनों वाहनों की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और बस का फ्रंट शीशा भी टूट गया।

इसे भी पढ़ें:  पांवटा साहिब में देर रात को हीरे और सोने के जेवरात जब्त

हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोग मौके पर एकत्रित हो गए और एंबुलेंस की मदद से घायल को पांवटा साहिब अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

थाना माजरा के एसएचओ जगतराम ने हादसे की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने दुर्घटना का केस दर्ज कर लिया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस हादसे की गहनता से जांच कर रही है।

इसे भी पढ़ें:  Sirmour News: माजरा कांड में पुलिसकर्मी पर हमला करने वाला मुख्य आरोपी रमन कुमार गिरफ्तार
Nahan news today Sirmour Crime News Sirmour district news Sirmour Himachal update Sirmour News sirmour news today

Join WhatsApp

Join Now