Prajasatta Side Scroll Menu

Sirmaur Accident News: नैनाटिक्कर के किला कलांच में गिरी कार, भूमती से बरात गए दो लोगों की मौत तीन घायल

Sirmaur Accident News: नैनाटिक्कर के किला कलाच में गिरी कार, भूमती से बरात गए दो लोगों की मौत तीन घायल

Sirmaur Accident News: जिला सिरमौर के पच्छाद विधानसभा क्षेत्र के नैनाटिक्कर ढंगयार सड़क पर किला कलांच के समीप एक कार सुबह करीब 9:00 बजे के आसपास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस कार में सवार पांच लोगों में से दो की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि गंभीर रूप से तीनों घायलों को एमएमयू मेडिकल कॉलेज सुल्तानपुर अस्पताल रेफर किया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सोलन जिला के अर्की उपमंडल के घेणा भूमती गांव से शादी की बरात पच्छाद विधानसभा क्षेत्र के ढंगयार जा रही थी। जब बारात नैनाटिक्कर ढंगयार सड़क पर नीचे की तरफ हुई तो किला कलाच के समीप कार नंबर एचपी 11ए 3859 अनियंत्रित होकर करीब डेढ़ सौ मीटर गहरी खाई में जा गिरी। जिसमें मौके पर वीरेंद्र तथा लीला दत्त की मौत हो गई।

इसे भी पढ़ें:  भाजपा ने किया हिमाचल का विकास, कांग्रेस विरोध तक सीमित: अनुराग ठाकुर

जबकि घायलों में गाड़ी चालक केशव, जयदेव तथा कमलचंद शामिल है। जयदेव तथा केशव की हालत काफी गंभीर बताई जा रही है। पच्छाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हादसे की जांच शुरू कर दी है। उधर जब इस संदर्भ में पच्छाद पुलिस थाना प्रभारी पुलिस जय सिंह से संपर्क किया गया। तो उन्होंने बताया कि किला कलाच के समीप कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। जिसमें दो लोगों की मौत तथा तीन लोग घायल हुए हैं।

Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Nahan news today Sirmour district news Sirmour Himachal update Sirmour News sirmour news today

Join WhatsApp

Join Now