साइड स्क्रोल मेनू
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)

Nahan: बिल्ली को बचाने के चक्कर में पलटा ट्रक, नाहन-सोलन एनएच पर हुआ हादसा

Nahan: बिल्ली को बचाने के चक्कर में पलटा ट्रक, नाहन-सोलन एनएच पर हुआ हादसा
Preferred_source_publisher_button.width-500.format-webp

Nahan News: पच्छाद उपमंडल मुख्यालय सराहां के टिक्कर के समीप देर रात एक ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हो गया। ट्रक नाहन से सोलन की तरफ जा रहा था।

जानकारी मिली है कि जैसे ही ट्रक सराहां से आगे टिक्कर के पास पहुंचा तो अचानक सड़क पर एक बिल्ली आने के कारण चालक ने जोरदार ब्रेक लगाई। इसी दौरान लोड वाहन से चालक का संतुलन बिगड़ गया और ट्रक सड़क किनारे पलट गया।

गनीमत यह रही कि इस बड़े हादसे में चालक और क्लीनर को ज्यादा चोटें नहीं आईं। उन्हें तुरंत स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई।

हादसे की सूचना मिलते ही पच्छाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामले की जांच की। फिलहाल इस मामले में कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई है। हादसे की पुष्टि एसएचओ जय सिंह ने की है।

Join WhatsApp

Join Now