Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Nohradhar Car Accident: नौहराधार में गहरी खाई में गिरी कार, झारखंड और शिमला के 2 युवकों की मौत, चालक गंभीर रूप से घायल

Sirmaur Road Accident News: हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले की नौहराधार तहसील में एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया है। चाढ़ना के पास एक अनियंत्रित स्विफ्ट कार गहरी खाई में गिरने से दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई,
By PNT
Published on: 4 April 2026
Nohradhar Car Accident: नौहराधार में गहरी खाई में गिरी कार, झारखंड और शिमला के 2 युवकों की मौत, चालक गंभीर रूप से घायल

Nohradhar Car Accident: जिला सिरमौर की नौहराधार तहसील के चाढ़ना के समीप तड़के करीब 3 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया, जहां शिमला जिला के कुपवी तहसील के कुलग से बद्दी (सोलन) जा रही एक स्विफ्ट कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में कार सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक गंभीर रूप से घायल हुआ है।

हादसे की सूचना मिलने के बाद संगड़ाह पुलिस टीम मौके पर पहुंची और खाई से शवों को बाहर निकाला। दोनों मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल राजगढ़ ले जाया जा रहा है, जिसके बाद उन्हें परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार हरिपुरधार-नौहराधार सड़क पर चाढ़ना के पास कार नंबर HP88A-6058 अचानक अनियंत्रित होकर भवाई वाली सड़क के समीप गहरी खाई में गिर गई। हादसे में गुलशन पुत्र राम विसाग निवासी बीपीओ कौल मोजरा, तहसील टीटागढ़, जिला सिमडेगा (झारखंड) और नरेश कुमार पुत्र बारुराम निवासी वीपीओ कुलग, तहसील कुपवी, जिला शिमला की मौके पर ही मौत हो गई।

वहीं, कार चालक विपिन कुमार पुत्र मलकियत निवासी चितरला, डाकघर देयाना, तहसील फतेहपुर, जिला कांगड़ा गंभीर रूप से घायल हुआ है, जिसका उपचार जारी है। संगड़ाह पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

उधर, पुलिस अधीक्षक निश्चित सिंह नेगी ने हादसे में दो लोगों की मौत और एक के घायल होने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस हादसे की जांच कर रही है।

Himachal NewsHimachal Pradesh PoliceNahan news todaySirmour district newsSirmour Himachal updateSirmour Newssirmour news today

Join WhatsApp

Join Now