साइड स्क्रोल मेनू
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)

Himachal: अवैध रूप से भारत रह रही उज्बेक महिला हिमाचल से गिरफ्तार, आधार कार्ड बनवाकर छिपाई थी पहचान

Himachal News In Hindi: नाहन पुलिस ने उज्बेकिस्तान की एक महिला को बिना वैध कागजात भारत में रहने के आरोप में गिरफ्तार किया है। महिला नेपाल के रास्ते देश में दाखिल हुई थी, फिलहाल वह न्यायिक हिरासत में है और मामले की जांच जारी है।
Kangra drug bust Hamirpur News BBN News Solan Crime News Bilaspur News, Solan News, Shimla News, Kangra news, Mandi Crime News: Shimla Murder Case, Sirmour News, Hamirpur News, Una News Himachal News, Kangra News Kullu News, Mandi News
Preferred_source_publisher_button.width-500.format-webp

Himachal Pradesh News: हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिला में नाहन पुलिस ने एक विदेशी महिला को अवैध रूप से भारत में रहने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पकड़ी गई महिला उज्बेकिस्तानी नागरिक बताई जा रही है, जो बिना किसी वैध वीजा या अनुमति के देश में रह रही थी। पुलिस ने महिला को सेंट्रल जेल नाहन में न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

जानकारी ले मुताबिक यह पूरा मामला उस समय सामने आया, जब नाहन पुलिस को 112 हेल्पलाइन पर सूचना मिली कि पांवटा साहिब हाईवे पर एक संदिग्ध वाहन खड़ा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने यूपी नंबर की एक कार को सड़क किनारे नाली में धंसा हुआ पाया। कार में ग्रेटर नोएडा का एक युवक और एक महिला मौजूद थे।

पूछताछ में महिला ने खुद को उज्बेकिस्तान की नागरिक बताया, लेकिन कोई वैध दस्तावेज नहीं दिखा सकी, जिसके बाद पुलिस ने फॉरेनर्स एक्ट के तहत कार्रवाई की। बताया जा रहा है कि यह महिला नेपाल के रास्ते देश में दाखिल हुई थी और दिल्ली से आधार कार्ड बनवाकर पहचान छिपा रही थी। फिलहाल वह न्यायिक हिरासत में है और मामले की जांच जारी है।

पुलिस अधीक्षक सिरमौर निश्चिन्त सिंह नेगी ने बताया कि जांच में सामने आया है कि महिला नेपाल के रास्ते अवैध रूप से भारत में दाखिल हुई थी। भारत में रहने के लिए उसके पास कोई वैध दस्तावेज नहीं थे। पूछताछ के दौरान यह भी सामने आया कि महिला ने दिल्ली से आधार कार्ड बनवाकर अपनी पहचान छिपाने की कोशिश की थी।

हालांकि पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अभी तक महिला के किसी भी देश विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का कोई ठोस सबूत नहीं मिला है। इसके बावजूद, एहतियात के तौर पर पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है और सभी पहलुओं को खंगाला जा रहा है।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आधार कार्ड से जुड़े दस्तावेजों की जांच की जा रही है। यह पता लगाया जा रहा है कि आधार बनवाने के लिए महिला ने कौन-कौन से कागजात इस्तेमाल किए और यह कार्ड किस एजेंसी के माध्यम से तैयार किया गया। जांच में आधार कार्ड का यूडीआईडी कोड सही पाया गया है। उन्होंने बताया कि अदालत ने महिला को 16 फरवरी तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस ने उसका पासपोर्ट जब्त कर लिया है और अन्य सुरक्षा एजेंसियों को भी इस मामले की जानकारी दे दी गई है।

 

Join WhatsApp

Join Now