साइड स्क्रोल मेनू
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)

धर्मपुर पुलिस ने पिकअप गाड़ी से चोरी किये हुए ग्यारह बकरे-बकरियां की बरामद,चालक के खिलाफ़ मामला दर्ज

मामला दर्ज shimla news Solan News
Preferred_source_publisher_button.width-500.format-webp

धर्मपुर पुलिस की टीम ने एक पिकअप गाड़ी से चोरी किये हुए ग्यारह बकरे बरामद किये है| पुलिस से मिली जानकारी अनुसार धर्मपुर पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि पच्छाद से एक पिक-अप गाड़ी बकरियां चोरी करके कुमारहट्टी की तरफ भागी है । जिस सूचना पर मुख्य आरक्षी हीरा सिंह कर्मचारियों सहित उपरोक्त पिकअप की तलाश करता हुआ जिरो प्वाइण्ट से आगे पहुंचा तो सड़क में एक पिकअप जिसका न0 HP65B-3211 मिली। जिसे स्थानीय लोगों ने उपरोक्त पिकअप को संन्दिग्ध होने पर रूकवाया था।

पुलिस द्वारा पिकअप गाड़ी चालक ने पुछताछ पर अपना नाम व पता अमन आर्य पुत्र सतिन्द्र सिंह आर्य निवासी गाँव पुल घराट तह0 सदर जिला मण्डी बताया। उपरोक्त पिकअप को चैक करने पर पिकअप के अन्दर ग्यारह बकरे-बकरियाँ पाई गई।

पुलिस द्वारा पूछताछ पर पिकअप चालक ने बतलाया कि इसने अपनी गाडी सराहां से नाहन की तरफ नजद IPH कार्यालय के पास लगाई थी वहां पर इसका साथी बली व अन्य अपनी कार में कहीं से गद्दी बकरे 3/3 लोढ़ करके लाये थे तथा इसकी पिकअप गाड़ी में लोढ़ किये थे परन्तु इसे पता न है कि यह बकरे उनके द्वारा कहां से लाये है।

इसे भी पढ़ें:  कालका से शिमला जा रही रेल कार के चक्के पटरी से उतरे , यात्रियों की बची जान

पुलिस द्वारा पुछताछ करने पर उपरोक्त बकरियां चोरी की होनी प्रतीत हो रही है जिनके बारे अमन आर्य इन बकरियों के बारे कोई भी दस्तावेज अथवा सन्तोष जनक जवाब न दे सका। जिस सन्दर्भ में पुलिस थाना धर्मपुर में अमन आर्य के विरूद्ध धारा 411 भारतीय दण्ड संहिता में पंजीकृत किया जाकर आगामी कार्यवाही अम्ल में लाई जा रही है ।

Join WhatsApp

Join Now