साइड स्क्रोल मेनू
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)

हिमाचल के प्रवेश द्वार परवाणू में पर्यटकों की आने से हर रोज़ लग रहा जाम

Preferred_source_publisher_button.width-500.format-webp

अमित ठाकुर। परवाणू
हिमाचल में कर्फ्यू हटने के बाद परवाणू शिमला राष्ट्रीय राजमार्ग पर लंबा जाम लगने का सिलसिला नहीं रुक रहा। हर दिन यहां जाम की स्थिति बनी रहती है, जैसे-जैसे कोरोना कर्फ्यू में हिमाचल सरकार द्वारा राहत दी जा रही है वैसे ही हिमाचल में पर्यटकों की तादाद तेजी से बढ़ रही है। अन्य राज्यों से हजारों संख्या में सैलानी हिमाचल पहुंच रहे है।

जिस कारण परवाणू शिमला राष्ट्रीय राजमार्ग पर लगभग हर रोज़ जाम देखने को मिल रहा है। स्थिति यहा तक होती है की वाहनों को घन्टो जाम में फंसना पड़ता है। बता दें कि हिमाचल सरकार एवं स्थानीय प्रशासन द्वारा परवाणू शिमला राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों की चैकिंग और सभी सैलानियों और वाहनों की पूरी सूचना लिखी जाती है और कई बार वाहनों को वापस भी भेज दिया जाता है।

गाड़ी और गाड़ी में उपस्थित सभी लोगों की सूचना लिखने में बहुत समय लग जाता है। जिस वजह से परवाणू शिमला राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम की स्थिति उत्पन्ऩ हो जाती है। सरकार को कुछ ऐसी व्यवस्था करनी चाहिए जिस वजह से समय की बचत हो और जाम की भी समस्या भी न हो।

इसे भी पढ़ें:  मज़दूरों का शोषण नहीं करेगी इंटक बर्दास्त:- बबलू पंडित

Join WhatsApp

Join Now