Prajasatta Side Scroll Menu
दीपावली 2026 बधाई सन्देश
IEC University Bahra University - Shimla Hills

अर्की में कार में सवार व्यक्ति से 2.485 किलोग्राम अफीम बरामद

अर्की में कार में सवार व्यक्ति से 2.485 किलोग्राम अफीम बरामद

अर्की | 15 सितम्बर
पुलिस थाना अर्की की टीम ने कार में सवार एक व्यक्ति से 2.485 किलोग्राम अफीम बरामद करने में सफलता हासिल की है। आरोपी की पहचान बाबू राम निवासी बिलासपुर के तौर पर हुई है। आरोपी के पकडे जाने की पुष्टि एसपी सोलन गौरव सिंह ने की है। आरोपी के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई की जा रही है।

जानकारी के अनुसार पुलिस की टीम गश्त व सुराग बुरारी मादक पदार्थ अधिनियम के लिए आसपास के इलाकों में मौजूद थी तो समय करीब 5.30 PM बजे शाम गुप्त सूचना के आधार पर उक्त टीम द्वारा गलोग की तरफ से आ रही आल्टो 800 कार को चैकिंग के लिए रोका गया।

गाडी में सवार चालक ने पुछने पर पुलिस टीम को अपना नाम बाबू राम निवासी बिलासपुर बतलाया। पुलिस द्वारा इस कार की तलाशी के दौरान सीट कवर में एक कैरी बैग के अन्दर 4 पैकेटस मिले। जिन्हें चैक करने पर इन चारों पैकेटों में अफीम होनी पाई गई। तोलने पर बरामद हुई अफीम का कुल वजन 2.485 किलोग्राम पाया गया।

इस सन्दर्भ में थाना अर्की में अभियोग पंजीकृत करके उपरोक्त आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, जिसे आज अदालत में पेश किया जाएगा। पुलिस जाँच में पता चला है कि आरोपी बाबूराम को पहले भी NDPS act में आठ किलो से ज़्यादा चरस की तस्करी के मामले में गिरफ़्तार किया जा चुका है।

हिमाचल में अब बिलों के भुगतान, नए कनेक्शन, लोड समायोजन जैसी सुविधाएं ऑनलाइन होंगी उपलब्ध

अर्की में युवक पर तेजधार हथियार से हमला

हिमाचल में पहली बार आर्थिक बदहाली को लेकर श्वेत पत्र लाएगी सुख की सरकार

अर्की में कार में सवार व्यक्ति से 2.485 किलोग्राम अफीम बरामद

Solan Himachal newsSolan HP updateSolan latest updateSolan local newsSolan NewsSolan News todaySolan samachar

Join WhatsApp

Join Now