Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Arki Fire: अर्की बाजार में आधी रात को भीषण आगजनी में नेपाली मूल के परिवार चपेट में आया

Arki Fire: अर्की बाजार में आधी रात को भीषण आगजनी में नेपाली मूल के परिवार चपेट में आया

Arki Fire: हिमाचल प्रदेश के जिला सोलन के अर्की में पुराने बस स्टैंड क्षेत्र में यूको बैंक के समीप तड़के भीषण आग लग गई। इस अग्निकांड में करीब 7 साल के एक मासूम की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि कुछ लोगों के आग की चपेट में फंसे होने की आशंका जताई जा रही है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंच गईं और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया। हालात की गंभीरता को देखते हुए एनडीआरएफ और एसडीआरएफ को भी रेस्क्यू के लिए बुलाया गया है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग सुबह के समय अचानक भड़की, जिससे आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। दमकल कर्मी आग पर काबू पाने के साथ-साथ फंसे लोगों की तलाश में जुटे हुए हैं। पुलिस द्वारा क्षेत्र को घेरकर सुरक्षा व्यवस्था संभाली गई है, ताकि राहत एवं बचाव कार्य में किसी तरह की बाधा न आए।

प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे मौके से दूरी बनाए रखें और बचाव दलों का सहयोग करें। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। राहत और बचाव कार्य जारी है और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

Solan Himachal newsSolan HP updateSolan latest updateSolan local newsSolan NewsSolan News todaySolan samachar

Join WhatsApp

Join Now