Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills Kullu Dussehra 2026 Celebration

Baddi illegal Drug Seizure: बद्दी में नशे के काले कारोबार पर पुलिस की सर्जिकल स्ट्राइक, AS केमिकल के गोदाम से 26.40 लाख नशीली गोलियां जब्त..! 

बद्दी के गांव बिलांवली में स्थित ए.एस. केमिकल के गोदाम पर पुलिस और ड्रग विभाग ने संयुक्त छापेमारी कर फेरोक्योर टैबलेट की 26.40 लाख गोलियां बरामद की हैं। यह कार्रवाई पहले से दर्ज एनडीपीएस मामले की जांच के दौरान की गई है।
Baddi illegal Drug Seizure: बद्दी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ए.एस. केमिकल के गोदाम से 26.40 लाख गोलियां बरामद

Baddi illegal Drug Seizure: बद्दी में नशीली और प्रतिबंधित दवाइयों के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में पुलिस ने ए.एस. केमिकल के एक अन्य गोदाम से फेरोक्योर टैबलेट की 26.40 लाख गोलियां बरामद की हैं। यह ताज़ा बरामदगी पहले से दर्ज एनडीपीएस मामले की आगामी जांच के दौरान गांव बिलांवली स्थित गोदाम से की गई है। इस पूरी कार्रवाई को अंजाम देने के लिए पुलिस ने ड्रग विभाग की सहायता ली।

बरामद की गई ये टेबलेट्स ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक एक्ट के अंतर्गत आती हैं, इसलिए इनके संबंध में ड्रग विभाग द्वारा अलग से नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जा रही है। यह महत्वपूर्ण कार्रवाई 8 सितंबर 2026 को अमल में लाई गई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, इससे पहले 26 अगस्त को ए.एस. केमिकल के मुख्य गोदाम की तलाशी के दौरान भारी मात्रा में नशीली एवं प्रतिबंधित दवाइयां बरामद की गई थीं।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

उस तलाशी के दौरान 55,650 क्लोनाजेपाम टैबलेट, 3,05,518 अल्प्राजोलम टैबलेट, 19,245 ट्रामाडोल-डेटासाइक्लोमाइन कैप्सूल और 3,100 ट्रामाडोल हाइड्रोक्लोराइड टैबलेट शामिल थीं। इसके अलावा ट्रामाडोल, क्लोनाजेपाम और अल्प्राजोलम का 20.96 किलोग्राम पाउडर, 22.26 किलोग्राम ट्रामाडोल पाउडर तथा कोडीन फॉस्फेट एवं ट्राइप्रोलिडाइन सिरप की 41 बोतलें भी मौके से बरामद की गई थीं। तलाशी अभियान के दौरान प्रतिबंधित दवाओं के निर्माण और पैकेजिंग से जुड़ी सामग्रियां भी हाथ लगी थीं।

पुलिस को अल्प्राजोलम, ट्रामाडोल और क्लोनाजेपाम आदि के प्रिंटेड फॉइल्स मिले थे, जिनका कुल वजन 49.14 किलोग्राम था। इसके साथ ही ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक एक्ट के नियमों के अंतर्गत आने वाली टापेंटाडोल हाइड्रोक्लोराइड की 7,400 गोलियां, सेफ्ट्रिएक्सीजोन एंड सुलबैक्टम इंजेक्शन की 310 शीशियां, गाबापेंटिन एंड नॉर्ट्रिप्टीलाइन हाइड्रोक्लोराइड की 12,690 गोलियां, टापेंटाडोल हाइड्रोक्लोराइड की 3,305 गोलियां, फेरस एस्कॉर्बेट एंड फॉलिक एसिड सस्पेंशन की 57 बोतलें और प्रेगाबालिन की 210 गोलियां भी बरामद की गई थीं।

इस पूरे मामले की शुरुआती बरामदगी के संबंध में ए.एस. केमिकल के गोदाम के मालिक एवं आरोपी अंकित कौशल के खिलाफ पुलिस थाना बद्दी में एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग दर्ज किया गया था। आरोपी अंकित कौशल पुत्र कमलापति कौशल, गांव एवं डाकघर जैस, तहसील तिलोई, जिला अमेठी, उत्तर प्रदेश का निवासी है। वहीं, ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक एक्ट के दायरे में आने वाली अन्य दवाइयों को लेकर ड्रग विभाग ने अपनी तरफ से अलग से विधिक कार्रवाई शुरू की थी, जो अभी भी जारी है।

बद्दी के पुलिस अधीक्षक विनोद धीमान ने इस मामले की जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस टीम ने इस सनसनीखेज मामले की जांच को आगे बढ़ाते हुए गहनता से छानबीन की। इसी जांच के दौरान पुलिस को ए.एस. केमिकल के गांव बिलांवली स्थित एक अन्य संदिग्ध गोदाम के बारे में पुख्ता जानकारी हाथ लगी। इसी सूचना के आधार पर 8 सितंबर को ड्रग विभाग की सहायता से उक्त गोदाम पर छापा मारा गया, जहां से फेरोक्योर टैबलेट की 26,40,000 गोलियां बरामद हुईं। पुलिस अधिकारियों के अनुसार इन भारी मात्रा में बरामद गोलियों के संबंध में ड्रग विभाग द्वारा नियमानुसार अलग से आगामी कार्रवाई की जा रही है।

Baddi PoliceCrime NewsHimachal NewsIllegal DrugsND&PS Act

Join WhatsApp

Join Now