Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

Solan News: कंडाघाट में सड़क किनारे पलटी बस, दो दर्जन यात्री घायल

Solan News: कंडाघाट में सड़क किनारे पलटी बस, दो दर्जन यात्री घायल

Solan News: राजधानी शिमला से टनकपुर जा रही उत्तराखंड रोडवेज की बस के पलटने से लगभग दो दर्जन यात्री घायल हो गए हैं। यह हादसा कंडाघाट से लगभग दो किलोमीटर पहले हुआ। जानकारी के अनुसार, बस के ब्रेक फेल होने के कारण यह पलटी।

घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए कंडाघाट अस्पताल ले जाया गया। इनमें से 23 यात्रियों को हल्की चोटें आई हैं, जबकि छह को गंभीर चोटें आई हैं। हादसे के बाद मौके पर पुलिस और प्रशासन की टीम भी पहुंच गई।मामले की पुष्टि एसपी सोलन गौरव सिंह ने की है।

इस हादसे में बस चालक केखिलाफ मामला दर्ज किया गया है। प्रत्यक्षदर्शी  जय कुमार, पुत्र तहसील व जिला शिमला के बयान पर यह मामला थाना कंडाघाट में पंजीकृत हुआ है। जानकारी के अनुसार, जय कुमार शिमला से कालका ईंट लेने जा रहा था। जब वह करीब 1:50 PM पर टनल के पीछे पहुंचा, तब उत्तराखंड परिवहन की बस (नंबर UK04PA-1716) के चालक ने तेज गति से गाड़ी चलाते हुए बार-बार हार्न बजाया।

ट्रनल के पास पहुंचते ही बस चालक ने तेज रफ्तारी और लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए जय कुमार की गाड़ी से पास लिया और आगे चल रहे टिप्पर (नंबर HP-63C-4284) के बाईं ओर टकरा गया। इस टकराव के कारण बस बाईं तरफ पलट गई और ट्रनल यार्ड में जा गिरी। इस हादसे में कई लोग घायल हुए, जिन्हें पुलिस ने अपनी गाड़ी में डालकर कंडाघाट अस्पताल पहुंचाया।

यह दुर्घटना बस चालक की लापरवाही और गलत दिशा में चलाने के कारण हुई है। गाड़ी चालक तान सिंह के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जा रही है और आगामी तफ्तीश जारी है।

Himachal NewsHimachal News in HindiLatest Solan NewsShimla NewsSolan Himachal newsSolan HP updateSolan latest updateSolan local newsSolan News

Join WhatsApp

Join Now