Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

प्रेस क्लब सोलन चुनाव : मनीष शारदा अध्यक्ष, प्रताप भारद्वाज महासचिव,मनमोहन वशिष्ठ बने वरिष्ठ उपाध्यक्ष

प्रेस क्लब सोलन चुनाव : मनीष शारदा अध्यक्ष, प्रताप भारद्वाज महासचिव,मनमोहन वशिष्ठ बने वरिष्ठ उपाध्यक्ष

– सर्वसम्मति से सभी सदस्यों ने लिया बैठक में फैसला
सोलन|
सोलन में सोमवार को प्रेस क्लब सोलन ( रजि ) द्वारा मासिक बैठक का आयोजन किया गया,जिसमे भविष्य में होंने वाली गतिविधियों को लेकर चर्चा की गई।बैठक की अध्यक्षता प्रेस क्लब सोलन के प्रधान मनीष शारदा ने की। बैठक में तीन सालों में क्या क्या कार्य किए व गतिविधियां की गई इस पर भी विशेष रूप से चर्चा की गई।

बैठक के दौरान पिछली कार्यकरिणी भंग की गई वहीं क्लब के सभी सदस्यों की सर्वसम्मति से मनीष शारदा को प्रधान व प्रताप भारद्वाज को महासचिव चुना गया। वहीं मनमोहन वशिष्ठ को वरिष्ठ उपाध्यक्ष चुना गया। बैठक में सभी क्लब के सदस्यों ने नई कार्यकारिणी बनाने के लिए प्रधान व महासचिव को अधिकार दिया गया। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि कार्यकारिणी छोटी बनाई जाए। बैठक के दौरान प्रेस क्लब सोलन के निर्माण के लिए प्रयास तेज करने का भी प्रस्ताव लिया गया, ताकि प्रेस क्लब का निर्माण अतिशीघ्र किया जाए।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

इस दौरान बैठक में प्रेस क्लब सोलन के मुख्य सरंक्षक मुकेश कुमार,वरिष्ठ पत्रकार बलदेव चौहान,वरिष्ठ पत्रकार सतीश बंसल,लक्ष्मी दत्त शर्मा,अनुराग शर्मा,मनमोहन वशिष्ठ, कीर्ति कौशल,संदीप शर्मा,अरविंद कश्यप,योगेश शर्मा,मोहिनी सूद,वासु,ललित कुमार, विनीत कुमार,विनोद कुमार,मनीष कुमार,मनोज ठाकुर,मुकुलदेव रक्षपति,अजय,सौरभ शर्मा,दयाराम,रोहित मोहन गोयल,सुनील कुमार,सोम मेहता,आदित्य सॉफत,विशाल वर्मा,मनुज, भावना मौजूद रहे।

Aaj Ki KhabrenSolan Himachal newsSolan HP updateSolan latest updateSolan local newsSolan NewsSolan News todaySolan samachar

Join WhatsApp

Join Now