साइड स्क्रोल मेनू
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)

गिल-रोहित करेंगे ओपनिंग, खतरनाक गेंदबाज की हो सकती है वापसी

Preferred_source_publisher_button.width-500.format-webp

[ad_1]

IND vs NZ 2nd ODI: भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा वनडे रायपुर में खेला जाना है। आज टीम इंडिया रायपुर पहुंचेगी और कल अभ्यास करेगी। परसों यानी 21 जनवरी को दोपहरा 1 बजकर 30 मिनट से मैच शुरू होगा। टीम इंडिया पहला मुकाबला जीतकर तीन मैचों की वनडे सीरीज में 1-0 से आगे हो चुकी है।

रायपुर में खेले जाने वाले दूसरे वनडे में जहां एक तरफ मेजबान टीम (Indian Cricket Team) दूसरा मैच जीतकर सीरीज में अजेय बढ़त बनाने की कोशिश करेगी तो वहीं मेहमान कीवी टीम सीरीज को बचाने के लिए दम लगा देगी। टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा सीरीज पर कब्जा जमाने के लिए एक मजबूत प्लेइंग 11 के साथ मैदान पर उतरेंगे।

टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में हो सकता है ये बदलाव

रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाने वाले दूसरे वनडे में एक बदलाव देखने को मिल सकता है। प्लेइंग 11 से शार्दूल ठाकुर की छुट्टी, जबकि तेज गेंदबाज उमरान मलिक की एंट्री हो सकती है। उमरान के पास सबसे तेज रफ्तार है, साथ ही उनके पास गेंद को बाहर ले जाने की कला भी है। ऐसे में वह न्यूजीलैंड के खिलाफ घातक साबित हो सकते हैं।

ईशान किशन के क्रम में हो सकता है बदलाव

माना जा रहा है कि दूसरे वनडे में ईशान किशन का बल्लेबाजी क्रम बदला जा सकता है। पहले एकदिवसीय में चौथे क्रम में उतारा गया था, जबकि दूसरे मैच में उनसे पहले सूर्या आ सकते हैं। ईशान किशन को पांचवे नंबर पर लाया जा सकता है।

पहले वनडे में ज्यादा प्रभावित नहीं कर पाए शार्दूल ठाकुर

दरअसल, पहले मैच में शार्दुल ठाकुर गेंद और बल्ले से कमाल नहीं कर पाए। अपने 10 ओवर में उन्होंने 54 रन देकर 2 विकेट हासिल किए, जबकि बल्ले से वह सिर्फ 3 रन निकले। ऐसे में कप्तान रोहित शर्मा दूसरे वनडे मैच की प्लेइंग इलेवन से उन्हें बाहर का रास्ता दिखा सकते हैं।

टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, इशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, वाशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर/उमरान मलिक, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, मोहम्मद शमी

न्यूजीलैंड की संभावित प्लेइंग इलेवन

फिन एलेन, डेवोन कॉनवे, हेनरी निकोल्स, डेरिल मिशेल, टॉम लैथम (कप्तान/विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, माइकल ब्रेसवेल, हेनरी शिपले, मिशेल सेंटनर, लॉकी फर्ग्यूसन, ब्लेयर टिकनर

[ad_2]

Source link

Join WhatsApp

Join Now