साइड स्क्रोल मेनू
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)

‘भाउ बहुत सारा प्यार..’ Virat Kohli की स्टोरी पर Suryakumar Yadav ने किया खास रिप्लाई, देखें दिल छू लेने वाला वीडियो

Preferred_source_publisher_button.width-500.format-webp

[ad_1]

IND vs SL 3rd T20: भारत-श्रीलंका के बीच शनिवार को राजकोट में खेले गए तीसरे टी 20 मुकाबले में सूर्यकुमार यादव की खतरनाक बल्लेबाजी देख क्रिकेटप्रेमियों के रौंगटे खड़े हो गए। तीसरे और निर्णायक मैच में भारत ने 91 रनों से शानदार जीत दर्ज कर सीरीज पर 2-1 से कब्जा जमा लिया। टीम इंडिया की इस धमाकेदार जीत के हीरो तूफानी बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव रहे। उन्होंने विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए 51 गेंदों में 7 चौके-9 छक्के ठोक 219.61 की स्ट्राइक रेट से नाबाद 112 रन जड़े। सूर्या को इस पारी के बाद विराट कोहली ने उनके लिए खास स्टोरी लगाई जिसपर सूर्यकुमार यादव ने बेहतरीन अंदाज में रिप्लाई किया है।

विराट की स्टोरी पर सूर्या ने ऐसे किया रिप्लाई

मैच जीतने के बाद सूर्या जैसे ही होटल पहुंचे तो उनका बेहतरीन स्वागत हुआ वहीं इसके बाद उन्होंने फोन पर इंस्टाग्राम खोला और सबसे पहले कोहली की स्टोरी देखी। इसे देखकर वे काफी खुश नजर आए और उन्होंने कहा कि दिन बन गया। इस पर सूर्या ने तुरंत रिप्लाई किया और कहा कि भाउ बहुत सारा प्यार, जल्द ही आपसे मिलते हैं। वहीं इसके बाद वे चहल की ओर देखकर भी स्माइल करते हैं। इसका वीडियो बीसीसीआई ने शेयर किया है। इस वीडियो में ये भी देखा जा सकता है कि लोग कैसे सिर्फ सूर्यकुमार के नारे लगा रहे हैं और उन्हें बधाई दे रहे हैं।

 

Suryakumar Yadav की पारी पर विराट कोहली ने ऐसे किया था रिएक्ट

विराट कोहली और सूर्यकुमार यादव दोनों ही एक दूसरे की काफी इज्जत करते हैं और दोनों की जोड़ी दमदार है। जब विराट अच्छा खेलते हैं तो सूर्या उनकी सराहना करते नजर आते हैं वहीं सूर्या की उपलब्धी पर विराट भी उनके मुरीद बन जाते हैं। इसी कड़ी में शनिवार को जब सूर्या ने मैदान पर आग लगा दी और तीसरी सेंचुरी जड़ी तब कोहली भी हैरान रह गए। कोहली ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर सूर्यकुमार यादव का फोटो लगाया और उस पर दो आग लगाने वाले इमोजी डाले वहीं इसके बाद तो तालियों वाले इमोजी भी लगाए और उनकी विशेष अंदाज में सराहना की।

KOHLI STORY 1



[ad_2]

Source link

Join WhatsApp

Join Now