Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

1 रन चुराने के लिए भागा बल्लेबाज, फील्डर ने खेल कर दिया

Untitled12 3

BBL 2022-23: ऑस्ट्रेलिया में इन दिनों बिग बैश लीग 2022-23 में गुरुवार को 47वां मैच खेला गया है। इस मुकाबले में मेलबर्न रेनेगेड्स और सिडनी थंडर की टीमें आमने-सामने थीं, जिसमें सिडनी की टीम ने 8 विकेट से शानदार जीत हासिल की। इस मुकाबले में नाथन मैकएंड्रयू नाम के फील्डर ने एक रॉकेट थ्रो मारा, जिसे देख दर्शक झूम उठे।

नाथन मैकएंड्रयू ने मारा रॉकेट थ्रो

Kullu Dussehra 2026 Celebration

नाथन मैकएंड्रयू सिडनी थंडर टीम के तेज गेंदबाज हैं, उन्होंने प्वाइंट एरिया से दूसरे छोर पर सीधा रॉकेट थ्रो मारा और गिल्लियां उड़ा दीं। इस थ्रो ने बल्लेबाज Matthew Critchley का खेल कर दिया और उन्हें वापस पवेलियन लौटना पड़ा। ये वाक्या मैच के 17वें ओवर की तीसरी गेंद पर घटित हुआ। रॉकेट थ्रो के बाद गेंदबाज ने तालियां बजाकर फील्डर मैकएंड्रयू का हौसला बढ़ाया और उन्हें सलाम किया।

सिडनी ने जीता मैच, मैथ्यू गिल्क बने हीरो

अगर मैच की बात करें तो यह मुकाबला सिडनी थंडर ने 8 विकेट से अपने नाम किया है। मेलबर्न रेनेगेड्स की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 142 रन बनाए थे, जवाब में सिडनी थंडर के लिए मैथ्यू गिल्क ने 74 रनों की शानदार पारी खेली और टीम को विजेता बनाने में अहम योगदान दिया।

दोनों टीमों की प्लेइंग 11

सिडनी थंडर- मैथ्यू गिलक्स (wk), डेविड वार्नर, ब्लेक निकितारस, ओलिवर डेविस, एलेक्स रॉस, डैनियल सैम्स, बेन कटिंग, नाथन मैकएंड्रू, क्रिस ग्रीन (c), उस्मान कादिर, ब्रेंडन डॉगगेट

मेलबर्न रेनेगेड्स- मार्टिन गप्टिल, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, सैम हार्पर (wk), आरोन फिंच (c), मैथ्यू क्रिचले, जोनाथन वेल्स, विल सदरलैंड, टॉम रोजर्स, केन रिचर्डसन, कोरी रोक्चिसियोली, फवाद अहमद

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now