Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

3 चौके..6 छक्के.. Axar Patel ने तूफानी पारी खेल रच दिया इतिहास, T20 में ऐसा करने वाले बने पहले भारतीय

IND Vs SL Axar Patel

IND vs SL 2nd T20: भारत और श्रीलंका के बीच खेली जा रही तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला गुरुवार को पुणे के एमसीए स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में भारतीय टीम को 16 रनों से करारी हार का सामना करना पड़ा। इस हार के साथ ही सीरीज अब 1-1 से बराबर हो गई है। टीम की इस हार के बावजूद मैच में दमदार प्रदर्शन करने वाले अक्षर पटेल ने इतिहास रच दिया।

अक्षर पटेल ने जडेजा को छोड़ा पीछे

Kullu Dussehra 2026 Celebration

अक्षर पटेल ने पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेले गए टी20 इंटरनेशनल मैच में पहले गेंदबाजी में कमाल किया। उन्होंने 4 ओवर में 24 रन खर्च कर 2 विकेट चटकाए। इसके बाद उन्होंने 7वें नंबर पर उतरकर बैटिंग में भी धांसू प्रदर्शन किया। अक्षर ने 31 गेंदों पर 65 रन की पारी खेली जिसमें 3 चौके और 6 छक्के शामिल थे। इस दौरान उन्होंने 200 से ज्यादा के स्ट्राइक रेट से रन जुटाए।

इस पारी के साथ अक्षर पटेल टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सातवें या इससे निचले क्रम में आकर अर्धशतक जड़ने वाले पहले खिलाड़ी बन गए। वहीं उन्होंने 7वें नंबर पर सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में भी रविंद्र जडेजा को पीछे छोड़ दिया और नया रिकॉर्ड बना लिया। जडेजा ने वर्ष 2020 में ऑस्ट्र्रेलिया के खिलाफ सातवें नंबर पर उतरकर 44 रन की पारी खेली थी।

हमनें कुछ बेसिक गलतियां की- हार्दिक पांड्या

वहीं मैच के बाद पांड्या ने कहा कि ‘हमें बैटिंग और बोलिंग पॉवरप्ले दोनों में ही निराशा हाथ लगी, हम उसका फायदा नहीं उठा पाए। हमें कुछ गलतियां ऐसी की जो हमें इस स्तर पर नहीं करनी चाहिए थी। हमें मूल बातें सीखनी चाहिए जिसे हम नियंत्रित कर सकते है। आपका दिन जरूर बुरा हो सकता है लेकिन आप बेसिक से दूर नहीं जा सकते ऐसे हालात में ये बहुत कठिन होता है।

टीम इंडिया प्लेइंग-11

कप्तान, हार्दिक पंड्या, उपकप्तान, सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन (विकेटकीपर), शुभमन गिल, दीपक हुड्डा, अक्षर पटेल, शिवम मावी, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, उमरान मलिक।

श्रीलंका प्लेइंग-11

पाथुम निसांका, कुसल मेंडिस (wk), धनंजय डी सिल्वा, चरित असलंका, भानुका राजपक्षे, दासुन शनाका (c), वानिंदु हसरंगा, चमिका करुणारत्ने, महेश थिक्षणा, कसुन रजिता, दिलशान मदुशंका

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now