Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

4 मैचों में जड़े 3 अर्धशतक, फिर इरफान पठान ने क्यों उठाए डेविड वॉर्नर की बल्लेबाजी पर सवाल?

IPL 2023 DC Vs MI Irfan Pathan David Warner

नई दिल्ली: दिल्ली कैपिटल्स के ओपनर और कप्तान डेविड वॉर्नर आईपीएल में यूं तो खूब रन बना रहे हैं, लेकिन उनकी स्ट्राइक रेट टीम के लिए चिंता का विषय बन गई है। वॉर्नर ने मंगलवार को आईपीएल 2023 के 16वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस के खिलाफ 47 गेंदों में 6 चौके लगाकर 51 रन बनाए। वॉर्नर की धीमी बल्लेबाजी पर टीम इंडिया के पूर्व ऑलराउंडर और कमेंटेटर इरफान पठान ने सवाल उठाए हैं।

डेविड वॉर्नर के स्ट्राइक रेट की ओर कोई कैसे ध्यान नहीं देता?

Kullu Dussehra 2026 Celebration

इरफान ने ट्वीट कर कहा- डेविड वॉर्नर के स्ट्राइक रेट की ओर कोई कैसे ध्यान नहीं देता? वह काफी समय से लो स्ट्राइक पर खेल रहे हैं। इरफान के इस बाजिव सवाल पर क्रिकेट फैंस ने सहमति जताई है। हालांकि इरफान ने अक्षर पटेल की शानदार बल्लेबाजी की तारीफ की। उन्होंने लिखा- अक्षर पटेल एक बल्लेबाज के रूप में अपनी सर्वश्रेष्ठ क्षमता से खेल रहे हैं। एक टॉप ऑलराउंडर!

क्यों जायज है इरफान का सवाल?

दरअसल, डेविड वॉर्नर आईपीएल के इस सीजन में काफी धीमी बल्लेबाजी कर रहे हैं। इससे पहले उन्होंने रॉयल्स के खिलाफ 55 गेंदों में 65 रन बनाए थे। वहीं टाइटंस के खिलाफ भी वे स्ट्राइक रेट के मामले में पीछे रहे और 32 गेंदों में महज 37 रन ही बना सके। दूसरी ओर सुपर जायंट्स के खिलाफ अपनी टीम के पहले मैच में उन्होंने 48 गेंदों में महज 56 रन बनाए। इस तरह वॉर्नर पिछले चार मैचों में तीन अर्धशतक जड़ चुके हैं, लेकिन इसके लिए उन्होंने काफी बॉल जाया की हैं। ऐसे में इरफान का सवाल बाजिव है। इरफान से पहले साइमन डूल ने विराट कोहली की स्ट्राइक रेट पर सवाल उठाए थे।

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updateSports Newssports update Hindiuncategorized

Join WhatsApp

Join Now