Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

6 4 6 6 6 जिस गेंदबाज को राशिद खान ने कूटा था, उसने 28 रन ठोक ऐसे लिया बदला, देखें Video

Marco Jansen Scored 28 Runs In One Over Of Rashid Khan 4 Sixes 1 Four

Rashid Khan: अफगानिस्तान के स्पिनर राशिद खान की गिनती विश्व स्तरीय स्पिनरों में होती है, जिनकी बॉलिंग के आगे बड़े-बड़े बल्लेबाज पानी भरते नजर आते हैं, लेकिन साउथ अफ्रीका की SA20 लीग में एक गेंदबाज ने राशिद खान की ऐसी पिटाई की, जिसे देखकर मैदान में बैठे दर्शकों में भी जोश भर गया। खास बात यह है कि इस बॉलर ने राशिद से 267 दिन बाद अपना हिसाब किताब चुकता कर लिया।

1 ओवर में बनाए 28 रन

Kullu Dussehra 2026 Celebration

SA20 लीग में एमआई केप टाउन और सनराइजर्स ईस्टर्न केप के बीच खेले गए मैच में राशिद खान MI की तरफ से खेलते हैं, लेकिन मैच के दौरान उनके एक ही ओवर में सनराइजर्स के सातवें नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे मार्को यानसेन ने एक ही ओवर में 28 रन बना दिए, उन्होंने राशिद के ओवर में 6, 4, 6, 6, 6 मारे। यानसेन ने राशिद की पांचों गेंदों को बाउंड्री के पार भेजा।

राशिद ने यानसेन के ओवर में बनाए थे 24 रन

बता दें कि राशिद खान भी अच्छी बल्लेबाजी करते हैं। निचले क्रम में आकर राशिद ने अफगानिस्तान के लिए कई अच्छी पारियां खेली हैं। बता दें कि आईपीएल 2022 में राशिद ने गुजरात टाइंट्स की तरफ से खेलते हुए यानसेन के एक ही ओवर में 25 रन ठोक दिए थे, यानसेन सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से खेल रहे थे, तब राशिद ने यानसेन को 4 छक्के मारे थे, लेकिन 267 दिन बाद यानसेन ने राशिद के एक ही ओवर में 28 रन बनाकर अपना हिसाब किताब चुकता कर लियाष।

खास बात यह रही कि तब वह मैच आईपीएल में गुजरात ने जीता था, लेकिन अब वक्त यानसेन का था, ऐसे में मार्को यानसेन की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के दम पर सनराइजर्स ईस्टर्न केप ने 3 गेंद पहले ही मैच अपने पाले में कर लिया। जिसका वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now