Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

’83 के बजाय 100 होते…’, 18 गेंदों में पचासा ठोकने के बाद लिटन दास ने दिया ये बयान

BAN Vs IRE Litton Das2

नई दिल्ली: बांग्लादेश और आयरलैंड के बीच बुधवार को खेले गए दूसरे टी-20 मैच में सलामी बल्लेबाज लिटन दास ने तूफान मचा दिया। उन्होंने महज 18 गेंदों में फिफ्टी ठोक बांग्लादेश के लिए T20i में सबसे तेज अर्धशतक जमाने का रिकॉर्ड बनाया। लिटन ने 41 गेंदों में 83 रनों की धमाकेदार पारी खेली। इसी के साथ उन्होंने रोनी तालुकदार के साथ 124 रनों की रिकॉर्ड-तोड़ साझेदारी की। हालांकि वह शतक बनाने से चूक गए। मैच के बाद लिटन ने संवाददाताओं से कहा- एक समूह के रूप में हम वास्तव में अच्छा क्रिकेट खेल रहे हैं। चाहे वह बल्लेबाजी, गेंदबाजी या फील्डिंग हो, हम काफी बेहतर हुए हैं। मुझे नहीं पता कि आप इससे बेहतर क्रिकेट खेल सकते हैं या नहीं।

हर दिन पावरप्ले में 70-80 का स्कोर नहीं बना सकते

Kullu Dussehra 2026 Celebration

लिटन ने आगे कहा- अगर हम अपना प्रदर्शन बरकरार रखते हैं, तो नतीजे अपने हिसाब से आएंगे। इससे बेहतर क्रिकेट की उम्मीद करना मुश्किल है। आप हर दिन पावरप्ले में 70-80 का स्कोर नहीं बना सकते। अगर हम हर दिन ऐसा कर सकते हैं या पावरप्ले में 60 रन भी बना सकते हैं, तो अच्छा होगा। जाहिर है हम जीतने के लिए मैदान में उतरते हैं। मुझे लगता है कि हमने पिछले दो मैचों में अच्छा खेला है और हम उस ब्रांड की क्रिकेट खेल सकते हैं जो हम खेलना चाहते थे।

मैं रिकॉर्ड के बारे में कभी नहीं सोचता

लिटन ने अपने रिकॉर्ड पर कहा- अच्छा लगता है, लेकिन मैंने पहले भी कहा है कि मैं रिकॉर्ड के बारे में कभी नहीं सोचता। हालांकि मुझे लगता है कि जब विकेट स्पिनरों की मदद कर रहा था तब मैं बीच के ओवरों में बहुत ज्यादा जल्दबाजी में था। अगर मैंने तेज गेंदबाजों को खेलने के लिए और समय लिया होता तो मुझे लगता है कि यह 83 के बजाय 100 होता। अगर यह 100 होता तो बेहतर लगता।

हर मैच में इतनी सफलता नहीं मिलेगी

लिटन ने साझेदारी पर कहा- मुझे लगता है कि यह बांग्लादेश के लिए सबसे बड़ी ओपनिंग पार्टनरशिप है। चीजें इससे बड़ी नहीं हो सकतीं। आपको हर मैच में इतनी सफलता नहीं मिलेगी। मुझे रॉनी तालुकदार के साथ बल्लेबाजी करने में मजा आ रहा है। खास बात यह है कि लिटन के ओपनिंग जोड़ीदार रॉनी तालुकदार की टीम में 8 साल बाद वापसी हुई है।

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now