Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

‘अगर Suryakumar Yadav पाकिस्तान में होते तो..’ पूर्व कप्तान ने सूर्या के बहाने पीसीबी पर साधा निशाना!

IND Vs SL Suryakumar Yadav Shai Hope

IND vs SL 3rd T20: भारत-श्रीलंका के बीच शनिवार को राजकोट में खेले गए तीसरे टी 20 मुकाबले में सूर्यकुमार यादव की खतरनाक बल्लेबाजी देख क्रिकेटप्रेमियों के रौंगटे खड़े हो गए। तीसरे और निर्णायक मैच में भारत ने 91 रनों से शानदार जीत दर्ज कर सीरीज पर 2-1 से कब्जा जमा लिया। टीम इंडिया की इस धमाकेदार जीत के हीरो तूफानी बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव रहे। उन्होंने विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए 51 गेंदों में 7 चौके-9 छक्के ठोक 219.61 की स्ट्राइक रेट से नाबाद 112 रन जड़े। सूर्या को इस पारी के बाद पूरी दुनिया सलाम ठोक रही है। इसी कड़ी में पाकिस्तान के पूर्व कप्तान सलमान बट का बड़ा बयान आया है।

अगर सूर्या पाकिस्तान में होते, तो हो जाते शिकार

Kullu Dussehra 2026 Celebration

पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेट सलमान बट ने सूर्या की तारीफ की और इसके साथ ही पीसीबी के पूर्व अध्यक्ष रमीज राजा पर भी निशाना साध दिया। उन्होंने अपने यू ट्यूब चैनल पर कहा कि ‘मैं हर जगह पढ़ रहा था कि वह इंटरनेशनल क्रिकेट में तब आया, जब वह 30 (उम्र) पार कर चुका था। मैंने सोचा कि वह लकी है कि वह इंडियन है। अगर वह पाकिस्तान में होता, तो वह 30 के ऊपर वाली पॉलिसी का शिकार हो जाता।’ दरअसल मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रमीज राजा जब अध्यक्ष थे तो वे 30 से ज्यादा उम्र के खिलाड़ियों को मौका नहीं देते थे।

दिनेश कनेरिया ने भी की सराहना

इससे पहले पूर्व क्रिकेटर दिनेश कनेरिया ने भी अपने यू ट्यूब चैनल पर सूर्या की तारीफों के पुल बांधे हैं और उन्हें क्रिकेट के दिग्गज एबी डी विलियर्स और क्रिस गेल से भी ज्यादा बड़ा बताया है। कनेरिया ने कहा है कि नया यूनिवर्स बॉस सूर्यकुमार यादव ‘द बीस्ट’ है।’

उन्होंने आगे कह कि- ‘मैंने इनके बारे में पहले भी कहा है कि सूर्यकुमार यादव के जैसा खिलाड़ी जीवन में एक बार आता है। आज उसने जो 51 गेंदों में 112 रनों की शानदार पारी खेली। कोई भी खिलाड़ी इसे दोहरा नहीं सकता है। आप एबी डिविलियर्स और क्रिस गेल की बात करते हो। लेकिन ये दोनों भी सूर्या के सामने फीके लगते हैं। वह टी20 क्रिकेट को एक अलग ही लेवल पर लेकर गए हैं।’

 

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now