Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Agha Salman की गेंद पर चकमा खा गए Davon Conway, सरफराज ने कैच पकड़कर किया आउट, देखें वीडियो

PAK Vs NZ 2nd Test Agha Salman Davon Conway

PAK vs NZ 2nd Test: पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच आज से खेला जा रहा है। ये मैच कराची स्थित स्टेडियम में हो रहा है। मैच में टॉस जीतकर न्यूजीलैंड ने बल्लेबाजी का फैसला किया और दमदार शुरुआत की। टीम के दोनों ही ओपनर्स ने शतकीय साझेदारी की हालांकि अब पाकिस्तान ने वापसी करते हुए 4 विकेट झटक लिए हैं। जिसमें से डेवोन कॉन्वे का विकेट काफी खास था।

आगा सलमान की गेंद पर चकमा खा गए कॉन्वे

Kullu Dussehra 2026 Celebration

बता दें कि न्यूजीलैंड के ओपनर डेवोन कॉन्वे ने इस मैच में शतक जड़ दिया वे खतरनाक तरीके से खेल ही रहे थे कि अचानक 62वें ओवर में आगा सलमान आए। सलमान ने आते ही उन्हें परेशान करना शुरू कर दिया। ओवर की दूसरी गेंद उन्होंने फुल लेंथ की डाली जो कि कॉन्वे के पास आते ही अचानक टर्न हो गई जिससे इनसाइड एज लग गया और गेंद सीधे विकेटकीपर सरफराज के हाथों में चली गई।

और पढ़िए –

डेवोन कॉन्वे ने जड़ शतक

न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज डेवोन कॉन्वे ने पाकिस्तान के खिलाफ जारी दूसरे टेस्ट मैच में शतक पूरा किया। इस शतक के साथ वह साल 2023 में टेस्ट फॉर्मेट में शतक लगाने वाले खिलाड़ी बन गए। ये अपने आप में एक अनोखा रिकॉर्ड है। कराची टेस्ट मैच के पहले दिन 120 रनों की नाबाद पारी के साथ ही उन्होंने अपने करियर का चौथा शतक जमाया।

न्यूजीलैंड (प्लेइंग इलेवन): टॉम लैथम, डेवोन कॉनवे, केन विलियमसन, हेनरी निकोल्स, डेरिल मिशेल, टॉम ब्लंडेल (डब्ल्यू), माइकल ब्रेसवेल, ईश सोढ़ी, टिम साउथी (सी), मैट हेनरी, एजाज पटेल

और पढ़िए – 

पाकिस्तान (प्लेइंग इलेवन): अब्दुल्ला शफीक, इमाम-उल-हक, शान मसूद, बाबर आजम (कप्तान), सऊद शकील, सरफराज अहमद (विकेटकीपर), आगा सलमान, हसन अली, नसीम शाह, मीर हमजा, अबरार अहमद

और पढ़िए – 

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now