Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

आईपीएल 2023 में क्या विराट कोहली की टीम जीतेगी खिताब? जानें संजय मांजरेकर का जवाब

IPL 2023 RCB Shahbaz Ahmed

IPL 2023: दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट प्रीमियर लीग आईपीएल के 16वें सीजन की शुरुआत 31 मार्च से होने वाली है। इस टूर्नामेंट के लिए सभी टीमें तैयार है और दमदार प्रेक्टिस कर रही है। ये टूर्नामेंट काफी रोमांचक होने वाला है और इसमें कई टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिलेगी। इसकी अभी शुरुआत भी नहीं हुई है और कई एक्सपर्ट्स द्वारा पहले ही विजेता और प्लेऑफ की टीमों को लेकर भविष्यवाणी की जा रही है।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

इसी कड़ी में भारत के पूर्व क्रिकेटर संजय मांजरेकर ने अभी से इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के प्लेऑफ में पहुंचने वाली टीमें और विराट कोहली की टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। संजय मांजरेकर के मुताबिक फाफ डु प्लेसिस की अगुवाई वाली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, संजू सैमसन की राजस्थान रॉयल्स, महेंद्र सिंह धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स और केएल राहुल की लखनऊ सुपर जाएंट्स इस साल प्लेऑफ खेलेगी।

क्या विराट कोहली की टीम जीत पाएगी आईपीएल ?

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 की सबसे प्रसिद्ध टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के फैंस को पिछले 15 साल से ट्रॉफी का इंतजार है। आरसीबी हर टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करती है लेकिन अभी तक उसके हाथ में ट्रॉफी नहीं हैं। ऐसे में ईएसपीएन क्रिकइंफो पर चर्चा के दौरान जब संजय मांजरेकर से आरसीबी के खिताब को लेकर पूछा गया तो उन्होंने विराट कोहली की टीम पर भरोसा जताया।

ईएसपीएन पर सवाल पूछा गया कि क्या विराट कोहली का इस सीजन ट्रॉफी जीतने का सपना पूरा होगा? इस पर जवाब देते हुए मांजरेकर ने कहा कि – ‘जी हां, मुझे लगता है कि इस साल पूरा होगा, उनका बॉलिंग अटैक लाजवाब है और फाफ डु प्लेसिस रन बनाएंगे तो।’

IPL 2023, Royal Challengers Bangalore Full Squad:

विराट कोहली, ग्लेन मैक्सवेल, मोहम्मद सिराज, फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), हर्षल पटेल, वानिंदु हसरंगा, दिनेश कार्तिक, शाहबाज अहमद, रजत पाटीदार, अनुज रावत, आकाश दीप, जोश हेजलवुड, महिपाल लोमरोर, फिन एलेन, सुयश प्रभुदेसाई, कर्ण शर्मा, सिद्धार्थ कौल, डेविड विली, रीस टॉपले, हिमांशु शर्मा, मनोज भांडगे, राजन कुमार, अविनाश सिंह, सोनू यादव, माइकल ब्रेसवेल

 

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now