Prajasatta Side Scroll Menu

आईपीएल में किसने लिया था पहला विकेट? कौन हुआ आउट

Collage 70

IPL fact: 31 मार्च से आईपीएल 2023 का आगाज होगा। पहला मैच चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटन्स के बीच होगा। इस बार सबसे पहला विकेट कौन चटकाता है ये देखना दिलचस्प होगा। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आईपीएल इतिहास के पहले मैच में सबसे पहला विकेट किसने लिया था और कौन सा बल्लेबाज सबसे पहले आउट हुआ था? आज आपको इसी बारे में बताते हैं।

दरअसल, क्रिकेट और आईपीएल फैंस के मन में कई तरह के सवाल होते हैं। वह जानना चाहते हैं कि आईपीएल में किस गेंदबाज के नाम पहला विकेट है, जबकि कौन सा बैटर सबसे पहले आउट हुआ था। आपको जानकर हैरानी होगी कि सौरव गांगुली आईपीएल के इतिहास में सबसे पहले आउट होने वाले बल्लेबाज हैं, जबकि सबसे पहला विकेट जहीर खान ने चटकाया था।

इसे भी पढ़ें:  सुंदर के रनआउट पर सूर्या ने मानी गलती, मैच के बाद दिया ये बयान

आईपीएल के इतिहास में आउट होने वाला सबसे पहला बल्लेबाज

दरअसल, आरसीबी के तेज गेंदबाज जहीर खान ने आईपीएल के पहले ही मैच में केकेआर के कप्तान सौरव गांगुली को कैच आउट कराया था। उस मुकाबले में गांगुली पारी का आगाज करते हुए 10 रन बनाकर स्लिप में खड़े जैक कैलिस के आसान सा कैच थमा बैठे थे। नीचे जानिए इस मैच के बारे में विस्तार से।

इसे भी पढ़ें:  कुलदीप की कैरम बॉल पर चकमा गए शनाका, एक्शन करता रह गया श्रीलंका का हीरो, देखें वीडियो

आईपीएल इतिहास के पहले मैच का पूरा हाल

साल 2008 में पहला आईपीएल खेला गया था। इस मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स और आरसीबी की टीमें आमने-सामने थीं। पहले बल्लेबाजी करते हुए केकेआर ने 20 ओवर में 3 विकेट खोकर 222 रन बनाए थे। केकेआर के लिए ब्रेंडन मैक्कुलम ने 158 रनों की तूफानी पारी खेलकर इतिहास रचा था।

82 रन पर सिमट गई थी आरसीबी

223 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी रायल चैलेंजर बैंगलोर की टीम 20 ओवर में 82 रन बनाकर आलआउट हो गई थी। ये मैच केकेआर ने 140 रनों के बड़े अंतर से जीत दर्ज की थी। उस सीजन केकेआर के कप्तान सौरव गांगुली थे, जबकि बैंगलोर की टीम की कप्तानी राहुल द्रविड़ ने की थी।

इसे भी पढ़ें:  बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर को क्यों सोशल मीडिया से दूर रहना है पसंद? बताई यह बड़ी वजह
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Aaj Ki Khabren athlete news India cricket news today football news India India sports news IPL latest update sports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now