Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

आईसीसी ने जारी की टेस्ट टीम ऑफ द ईयर, भारत के इस चोटिल खिलाड़ी को मिली जगह

ICC Mens Test Team Of The Year 2022 Ben Stokes Rishabh Pant

नई दिल्ली: आईसीसी की ओर से मंगलवार को मेन्स टेस्ट टीम ऑफ द ईयर का ऐलान किया। क्रिकेट की शीर्ष संस्था ने इसमें उन 11 खिलाड़ियों को शामिल किया है, जिन्होंने 2022 कैलेंडर ईयर में बल्ले, गेंद या अपनी हरफनमौला प्रदर्शन से बड़ा योगदान दिया है। इस टेस्ट टीम का कप्तान बेन स्टोक्स को बनाया गया है। जबकि टीम इंडिया से सिर्फ एक खिलाड़ी को जगह दी गई है।

ऋषभ पंत का नाम शामिल

Kullu Dussehra 2026 Celebration

टेस्ट टीम ऑफ द ईयर में भारत के विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत का नाम शामिल है। पंत ने पिछले साल 12 पारियों में 61.81 के औसत और 90.90 के स्ट्राइक रेट से 680 रन जड़े। टेस्ट क्रिकेट के लिए साल में दो शतक और चार अर्द्धशतक के दौरान उन्होंने 21 छक्के ठोके। इसके साथ ही उन्होंने छह स्टंपिंग की और 23 कैच लपके। इस टीम में चार ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, पैट कमिंस और नाथन लियोन शामिल हैं। ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप तालिका में शीर्ष पर है। उस तालिका में दूसरे स्थान पर भारत है।

इंग्लैंड के तीन खिलाड़ियों को मिली जगह

स्टोक्स की टीम के साथी जॉनी बेयरस्टो और जेम्स एंडरसन लाइन-अप में शामिल हैं, जिसमें वेस्ट इंडीज के क्रेग ब्रैथवेट, पाकिस्तान के बाबर आजम और दक्षिण अफ्रीका के कागिसो रबाडा भी शामिल हैं। उल्लेखनीय है कि फिलहाल ऋषभ पंत चोट के चलते टीम से बाहर चल रहे हैं। दिल्ली-मेरठ हाईवे पर उनकी कार का एक्सीडेंट हो गया था, जिसमें उन्हें काफी चोटें आईं। फिलहाल उनकी हालत में सुधार बताया जा रहा है। उनका इलाज मुंबई में चल रहा है।

ये है आईसीसी टेस्ट टीम ऑफ द ईयर 2022

उस्मान ख्वाजा, क्रैग ब्रैथवेट, मार्नस लाबुशेन, बाबर आजम, जॉनी बेयरस्टो, बेन स्टोक्स (कप्तान), ऋषभ पंत (wk), पैट कमिंस, कागिसो रबाडा, नाथन लियोन, जेम्स एंडरसन।

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now