Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

आईसीसी से हुई बड़ी गफलत, इंडिया और ऑस्ट्रेलिया में कौन है टेस्ट की नंबर वन टीम ?

Icc Big Mistake Not India Australia Is The Number One Test Team

ICC Test Ranking: आईसीसी ने ताजा टेस्ट रैंकिंग जारी करते हुए आज बड़ी गलती कर दी, जिसमें बाद में आईसीसी द्वारा सुधारा गया। मंगलवार को जारी टेस्ट रैकिंग में आईसीसी ने पहले भारत को पहले स्थान पर पहुंचा दिया और ऑस्ट्रेलिया को दूसरे स्थान पर कर दिया। जिससे भारतीय फैंस खुश हो गए, लेकिन बाद में ICC ने अपनी गलती सुधारते हुए ऑस्ट्रेलिया को वापस नंबर वन टीम बताया। जबकि भारत को दूसरे स्थान पर किया।

भारतीय फैंस को लगा झटका

Kullu Dussehra 2026 Celebration

दरअसल, पहले आईसीसी ने रैंकिंग जारी करते हुए भारतीय क्रिकेट टीम को नंबर वन टेस्ट टीम बताया, जिससे भारतीय क्रिकेट प्रेमी खुश हो गए, लेकिन कुछ देर बाद ICC ने सभी फैंस को झटका भी दे दिया और ऑस्ट्रेलिया को वापस नंबर वन टीम बना दिया। ताजा रैकिंग के हिसाब से ऑस्ट्रेलिया 126 अंकों के साथ नंबर वन टेस्ट टीम हैं, जबकि भारतीय टीम 115 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है।

और पढ़िए –

पहले ICC ने इंडिया को 115 अंकों के साथ नंबर वन टीम बताया था, जबकि ऑस्ट्रेलिया को 111 अंकों के साथ दूसरे नंबर की टीम बताया था, लेकिन बाद में जब आईसीसी को अपनी गलती का एहसास हुआ तो इसे सुधारा गया और फिर से ऑस्ट्रेलिया को नंबर वन टीम बताया। फिलहाल भारतीय टीम 115 अंकों के साथ टेस्ट में दूसरे स्थान पर मौजूद है।

भारत ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज

फरवरी में ऑस्ट्रेलिया की टीम भारत का दौरे पर पहुंचेगी, जहां ऑस्ट्रेलिया की क्रिकेट टीम भारत के साथ 4 टेस्ट मैच खेलेगी। इस सीरीज की शुरूआत 9 मार्च से होगी। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में प्रवेश के लिए यह सीरीज भारत और ऑस्ट्रेलिया के बहुत महत्वपूर्ण है। बता दें कि भारत और ऑस्ट्रेलिया ने टेस्ट सीरीज के लिए अपनी-अपनी टीमों का ऐलान भी कर दिया है।

और पढ़िए – 

और पढ़िए – 

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now