Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

अक्षर पटेल की आंधी, हसरंगा की तीन गेंदों में ठोक डाले तीन छक्के, देखें वीडियो

IND Vs SL Axar Patel Wanindu Hasaranga

नई दिल्ली: भारत-श्रीलंका के बीच पुणे में खेले गए दूसरे टी 20 मुकाबले में संकट में चल रही टीम इंडिया के लिए अक्षर पटेल ने ऐसी तूफानी पारी खेली कि क्रिकेट के गलियारे वाहवाही से गूंज उठे। अक्षर पटेल ने एक के बाद एक चौके-छक्के ठोक करोड़ों क्रिकेटप्रेमियों की नसों में रोमांच भर दिया। उन्होंने वानिंदु हसरंगा के ओवर में पहली तीन गेंदों में तीन छक्के ठोक सनसनी मचा दी। अक्षर की आंधी में हसरंगा ऐसे उड़े कि मैच का माहौल बदल गया।

14वें ओवर में हसरंगा को कूटा

Kullu Dussehra 2026 Celebration

ये नजारा 14वें ओवर में देखने को मिला। अक्षर पटेल को पहली गेंद डालने आए हसरंगा ने जैसे ही गेंद डाली, पटेल ने घुटने मोड़े और डीप मिडविकेट की ओर करारा छक्का ठोक डाला। अब बारी थी दूसरी गेंद की। अक्षर एक बार फिर ताव में आए और फिर डीप मिडविकेट की ओर छक्का उड़ा दिया। दो गेंदों में दो छक्के ठोक अक्षर जोश से भर गए। दूसरे छक्के के साथ सूर्या और अक्षर ने छठे विकेट के लिए 50 रन की साझेदारी पूरी की।

20 गेंदों में ठोकी फिफ्टी

अब बारी थी तीसरी गेंद की। जैसे ही वानिंदु हसरंगा ने तीसरी गेंद डाली अक्षर ने लॉन्ग ऑफ की ओर इतना करारा छक्का ठोका कि इसे देख स्टेडियम तालियों से गूंज उठा। चौथी गेंद पर अक्षर ने एक रन लेकर सूर्या को स्ट्राइक दे दी। अब सूर्या भी कहां मानने वाले थे। उन्होंने भी बहती गंगा में हाथ धोए और हसरंगा की पांचवीं गेंद पर करारा छक्का ठोक डाला। अगली गेंद पर एक रन आया। हसरंगा के इस ओवर में कुल 4 छक्के और 26 रन आए। अगले ओवर में अक्षर पटेल ने चमिका करुणारत्ने की गेंद पर छक्का ठोक महज 20 गेंदों में फिफ्टी पूरी की।

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now