Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

अक्षर पटेल से क्यों नहीं कराई गेंदबाजी? डेविड वॉर्नर ने दिया ये जवाब

IPL 2023 DC Vs GT David Warner Axar Patel

नई दिल्ली: दिल्ली कैपिटल्स को दिल्ली में खेले गए अपने दूसरे मैच में 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। गुजरात टाइटंस ने मंगलवार को आईपीएल के सातवें मुकाबले में डीसी को शिकस्त दी। इस मैच में डीसी ने पहले कम स्कोर बनाया। उसके बाद कप्तान डेविड वॉर्नर ने कई ऐसे फैसले लिए जिसकी वजह से टीम को थोड़ा नुकसान उठाना पड़ा। वॉर्नर ने अक्षर पटेल से एक भी ओवर नहीं कराया, जबकि गेंदबाजों को रोटेट कर इस्तेमाल करने में भी कहीं न कहीं चूक हो गई।

बॉल अनुमान से कहीं अधिक स्विंग हुई

Kullu Dussehra 2026 Celebration

वॉर्नर ने मैच के बाद कहा- मैं जीटी सीमर्स के लिए शुरुआती मूवमेंट से हैरान नहीं था। बॉल अनुमान से कहीं अधिक स्विंग हुई। पावरप्ले में विकेट खोने से संघर्ष होता है। जबकि जीटी ने दिखाया कि परिस्थितियों से कैसे तालमेल बिठाया जाता है। यह हमारे लिए एक सीख है।

अक्षर पटेल को बॉलिंग क्यों नहीं दी?

वॉर्नर ने आगे कहा- हमारे पास अब 6 और मैच हैं। इस मैच में हम बैक एंड तक गेम में थे। साईं ने अच्छी बल्लेबाजी की। मिलर जो करता है वह सब जानते हैं। ओस के साथ भी अगर आप 180-190 का स्कोर नहीं बनाते हैं तो यह चुनौतीपूर्ण होगा। अक्षर पटेल को बॉलिंग क्यों नहीं दी? इस सवाल के जवाब में वॉर्नर ने कहा- ये विकेट और मैचअप के कारण था। हमने सोचा कि कुलदीप प्रभावी होंगे और हमारे पास मिचेल मार्श भी थे। इसलिए उनसे गेंदबाजी नहीं कराने का फैसला लिया गया।

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now