Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Amit Mishra के जाल में फंसे Virat Kohli, छक्का लगाने के चक्कर में हुए आउट, देखें Video

Amit Mishra Dismissed Virat Kohli

RCB vs LSG: विराट कोहली आज शानदार फॉर्म में नजर आ रहे थे। विराट ने लखनऊ के खिलाफ शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। विराट की बल्लेबाजी देखकर एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में दर्शक झूम उठे। हालांकि विराट अनुभवी स्पिनर अमित मिश्रा के जाल में फंस गए। छक्का लगाने के चक्कर में विराट आउट हो गए।

मिश्रा के जाल में फंसे कोहली

Kullu Dussehra 2026 Celebration

विराट कोहली जब 61 रनों के स्कोर पर खेल रहे थे। तभी अमित मिश्रा की गुगली पर उन्होंने पुल करते हुए छक्का लगाने की कोशिश की। लेकिन विराट की टाइमिंग सही नहीं बनी और गेंद बाउंड्री से थोड़ी नीचे रह गई। जहां बाउंड्री पर फील्डिंग कर रहे मार्कस स्टोइनिस ने उनका शानदार कैच लपक लिया।

विराट का विकेट देखने के लिए यहा क्लिक करिए। 

विराट कोहली ने बनाए 61 रन

हालांकि विराट कोहली भले ही आउट हो गए। लेकिन उन्होंने शानदार बल्लेबाजी की। विराट कोहली ने 44 गेंदों में 61 रनों की शानदार पारी खेली। विराट ने इस दौरान 4 शानदार चौके और 4 जबरदस्त छक्के लगाए। विराट की बैटिंग देखकर दर्शक झूम उठे।

दोनों टीमों की प्लेइंग 11

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर- विराट कोहली, फाफ डु प्लेसिस (सी), महिपाल लोमरोर, ग्लेन मैक्सवेल, शाहबाज अहमद, दिनेश कार्तिक (डब्ल्यू), अनुज रावत, डेविड विली, वेन पार्नेल, हर्षल पटेल, मोहम्मद सिराज

लखनऊ सुपर जायंट्स- केएल राहुल (सी), काइल मेयर्स, दीपक हुड्डा, मार्कस स्टोइनिस, क्रुणाल पांड्या, निकोलस पूरन (डब्ल्यू), जयदेव उनादकट, अमित मिश्रा, आवेश खान, मार्क वुड, रवि बिश्नोई

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updateSports Newssports update Hindiuncategorized

Join WhatsApp

Join Now