Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

अंपायर की तरफ बल्ला लेकर दौड़े Shakib Al Hasan, जोर से चिल्लाए फिर.. तोड़ दी खेल की मर्यादा, देखें वीडियो

Shakib AL Hasan Angry BPL 2022 23

BPL 2022: क्रिकेट जेंटलमैन का गेम माना जाता है और इसमें सभी से प्रेम भाव और अपने क्रोध को दूर रख कर खेलने की उम्मीद की जाती है। लेकिन कई बार खिलाड़ी इसकी मर्यादा को लांघ देते हैं और क्रोध में कुछ ऐसा कर देते हैं कि खेल भावना आहत हो जाती है। बांग्लादेश के कप्तान शाकिब अल हसन ने जो कि आजकर अपने बयानों और क्रोध को लेकर चर्चाओं में हैं उन्होंने शनिवार को बांग्लादेश प्रीमियर लीग में एक बार फिर से ऐसा ही किया और हर तरफ आलोचना का शिकार बन गए।

पहले चिल्लाया फिर अंपायर की तरफ बल्ला लेकर दौड़े शाकिब

Kullu Dussehra 2026 Celebration

दरअसल बांग्लादेश प्रीमियर लीग में शनिवार को फॉर्च्यून बारीशल और सिलहट स्ट्राइकर्स के बीच मैच खेला गया। इसमें फॉर्च्यून बारीशल मैच में पहले बल्लेबाजी कर रही थी। पारी का 16वां ओवर रेसूर रहमान डालने आए जिसपर स्ट्राइक पर शाकिब अल हसन थे। रेजूर ने अपने इस ओवर की चौथी गेंद स्लोअर बाउंसर फेंकी। शाकिब को लगा कि यह गेंद उनके सिर के ऊपर से गई थी। लेकिन अंपायर को ऐसा नहीं लगा और उन्होंने इसे लीगल गेंद मानी और वाइड नहीं दिया।

बस, इसी बात पर शाकिब भड़क गए और लेग अंपायर को देख जोर से चिल्लाए। इसके बाद वो बैट लेकर अंपायर की तरफ बढ़े और जोर-जोर से चिल्लाते हुए वाइड नहीं देने की वजह पूछी। लेकिन, अंपायर अपने फैसले से टस से मस नहीं हुए। इसके बाद शाकिब को लौटना पड़ा।

शाकिब ने इससे पहले गुस्से में तोड़ा था स्टंप

बता दें कि शाकिब अल हसन की इससे पहले भी क्रोध के चलते आलोचना हुई है। 2021 में ढाका प्रिमियर लीग में मोहम्‍मडीन स्‍पोर्टिंग क्‍लब के लिए खेल रहे शाकिब अल हसन ने अपने बांग्‍लादेश टीम के साथी और अबाहानी लिमिटेड का प्रतिनिधित्‍व कर रहे मुश्फिकुर रहीम के खिलाफ एलबीडब्‍ल्‍यू की अपील की। जब अंपायर ने फैसला नॉटआउट सुनाया तो शाकिब आगबबूला हो गए और गुस्‍से में स्‍टंप पर लात मार दी।

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now