Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

अंपायर पर भड़क गए दीपक हुड्डा, ऐसा क्या कहा कि जमकर हो रही है आलोचना?

IND Vs SL 1st T20 Deepak Hooda

नई दिल्ली: भारत-श्रीलंका के बीच वानखेड़े स्टेडियम में पहला टी 20 मुकाबला खेला गया। इस मैच में भारतीय बल्लेबाज दीपक हुड्डा और अक्षर पटेल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया का स्कोर 20 ओवर में 162 पहुंचा दिया। हुड्डा और पटेल ने ऐसे वक्त में टीम इंडिया को संभाला, जब भारतीय बल्लेबाज क्रीज पर टिकने के लिए संघर्ष कर रहे थे।

अंपायर पर भड़क गए हुड्डा

Kullu Dussehra 2026 Celebration

हुड्डा ने 23 गेंदों में एक चौका-चार छक्का ठोक नाबाद 41 रन जड़े तो वहीं अक्षर पटेल ने 20 गेंदों में तीन चौका-एक छक्का ठोक नाबाद 31 रन बनाए। हालांकि एक समय ऐसा भी आया जब दीपक हुड्डा अंपायर पर बुरी तरह भड़क गए। हुड्डा के इस व्यवहार की आलोचना हो रही है।

18वें ओवर में दिखा नजारा

हुआ यूं कि 18वें ओवर में दीपक हुड्डा 28 रन बनाकर खेल रहे थे। वह टीम इंडिया के लिए अच्छा स्कोर करना चाहते थे, लेकिन इस ओवर की पांचवीं गेंद पर वे कोई रन नहीं बना सके। ये गेंद ऑफ स्टंप से काफी दूर थी, हुड्डा ने बल्ला उठाया, लेकिन बॉल को दूर जाता देख रुक गए।

वाइड बॉल नहीं देने पर भड़के

उन्हें उम्मीद थी कि अंपायर इसे वाइड बॉल करार देंगे, लेकिन अंपायर ने इसे वाइड नहीं दिया। बस इसी बात पर हुड्डा काफी भड़क गए। वह अंपायर को भला-बुरा कहते नजर आए। वे तैश में आकर अपने व्यवहार पर कंट्रोल नहीं रख पाए और आग-बबूला हो गए। उनकी शानदार बल्लेबाजी के बावजूद अंपायर के विरुद्ध उनका ये व्यवहार क्रिकेट के गलियारों में चर्चा का विषय बन गया है। यदि हुड्डा को मिसबिहेव का आरोपी माना गया तो उन पर सख्त कार्रवाई भी हो सकती है।

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now