Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

अर्जुन तेंदुलकर बन गए ‘अंपायर’, आसान कर दिया काम

IPL 2023 DC Vs MI Arjun Tendulkar

नई दिल्ली: अर्जुन तेंदुलकर को अब तक आईपीएल डेब्यू का मौका नहीं मिला है। पिछले दो साल से वह बेंच पर बैठे हैं और अब इम्पेक्ट प्लेयर के तौर पर भी वे डेब्यू नहीं कर पा रहे। मंगलवार को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले में मुंबई इंडियंस के ऑलराउंडर अर्जुन भले ही डेब्यू से एक बार फिर चूक गए, लेकिन वे स्टेंड्स में अंपायर बने नजर आए। आइए आपको पूरा माजरा समझाते हैं…

अर्जुन ने किया छक्के का इशारा 

Kullu Dussehra 2026 Celebration

दरअसल, हुआ यूं कि 10वें ओवर में कुलदीप यादव ने जैसे ही तिलक वर्मा को तीसरी गेंद डाली, बल्लेबाज ने इसे पुल करते हुए डीप स्क्वेयर लेग की ओर उड़ा दिया। यहां बॉल सीधा बाउंड्री में घुसी तो अंपायर को चौका या छक्का देने में थोड़ा कंफ्यूजन हो गया, लेकिन यहीं MI टीम के साथ बैठे अर्जुन तेंदुलकर ने छक्के का इशारा कर दिया। अर्जुन ने शायद देख लिया था कि बॉल बाउंड्री कुशन पर लगी है। ऐसे में उन्होंने छक्के का इशारा कर दिया। इसके बाद थर्ड अंपायर ने इसे चैक किया तो अर्जुन की बात बिलकुल सही नजर आई। इसके बाद अंपायर ने बिना देर किए इसे छक्का करार दे दिया।

प्रैक्टि्स करते हुए नजर आए थे

अर्जुन हालांकि इस मैच से पहले मैदान में बॉलिंग प्रैक्टि्स करते हुए नजर आए थे, इसके बाद कयास लगाए जाने लगे कि अर्जुन एमआई के लिए इस मैच में डेब्यू कर सकते हैं, लेकिन एमआई ने उन्हें इम्पेक्ट प्लेयर के तौर पर एक भी ओवर नहीं दिया। अर्जुन को 2021 में पहली बार एमआई ने अपने खेमे में शामिल किया था, लेकिन तब से अब तक उन्हें एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला है।

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updateSports Newssports update Hindiuncategorized

Join WhatsApp

Join Now