Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

अर्जुन तेंदुलकर ने बरपाया कहर, कप्तान के उड़ा दिए होश, चटका डाले इतने विकेट

Published on: 17 January 2023
Ranji Trophy Goa Vs Services Arjun Tendulkar

नई दिल्ली: सचिन तेंदुलकर के बेटे और गोवा की ओर से डोमेस्टिक क्रिकेट खेल रहे अर्जुन तेंदुलकर अपनी गेंदबाजी से कहर बरपाते नजर आ रहे हैं। अर्जुन ने मंगलवार से शुरू हुए सर्विसेज के खिलाफ मुकाबले में सर्विसेज के ओपनर रवि चौहान और कप्तान रजत पालीवाल के होश उड़ा डाले।

अर्जुन ने फेंकी आग उगलती गेंद

अर्जुन की आग उगलती गेंद पर रवि चौहान और रजत पालीवाल बुरी तरह बीट हुए और कम स्कोर पर ही पवेलियन लौट गए। अर्जुन ने रवि को 4 और रजत को 26 रन पर पवेलियन भेज दिया। अर्जुन ने पहली ईनिंग में कुल 13 ओवर फेंके और 27 रन देकर 2 विकेट चटकाए। उन्होंने 3 मेडिन ओवर भी डाले।

विजय प्रभुदेसाई की शानदार गेंदबाजी

अर्जुन के साथ ही गोवा के गेंदबाज विजय प्रभुदेसाई ने शानदार गेंदबाजी का नजारा पेश किया। विजय ने 16.2 ओवर में 39 रन देकर 3 विकेट चटकाए। सूर्य प्रभुदेसाई, लक्ष्य गर्ग, मोहित रेडकर और दर्शन मिसाल को एक-एक विकेट मिला। अर्जुन और विजय की घातक गेंदबाजी के चलते सर्विसेज की पूरी टीम 59.2 ओवर में 175 रन बनाकर ऑलआउट हो गई।

11 मैचों में 17 विकेट चटका चुके हैं अर्जुन

अर्जुन तेंदुलकर पिछले 11 मैचों में 17 विकेट चटका चुके हैं। इस ऑलराउंडर के नाम रणजी ट्रॉफी डेब्यू में शतक भी दर्ज हो चुका है। अर्जुन की प्रतिभा देख आईपीएल की फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियंस को खुशी जरूर होगी। पिछले दो सीजन से टीम से जुड़े अर्जुन ने अब तक आईपीएल डेब्यू नहीं किया है। उम्मीद की जा रही है कि वे इस बार मुंबई इंडियंस के लिए आईपीएल डेब्यू कर सकते हैं।

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now