Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

अर्शदीप सिंह का कट सकता है पत्ता, इस धाकड़ खिलाड़ी की एंट्री कराएंगे कप्तान पांड्या?

Untitled1 5

IND vs SL: भारत और श्रीलंका (IND vs SL) के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज का अंतिम और निर्णायक मुकाबला राजकोट में खेला जाएगा। यह मुकाबला शाम 7 बजे से शुरू होगा। दूसरे मैच में श्रीलंका ने 16 रनों से जीत हासिल कर सीरीज में 1 -1 की बराबरी कर ली थी, अब आज जो भी इस मुकाबले को अपने नाम करेगा, वह सीरीज भी जीत लेगा।

हार्दिक पांड्या प्लेइंग 11 में बदलाव कर सकते हैं

Kullu Dussehra 2026 Celebration

दूसरे टी20 मैच में मिली हार के बाद कप्तान हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) तीसरे और अंतिम मुकाबले के लिए प्लेइंग 11 में बदलाव कर सकते हैं। आज निर्णायक मुकाबला है, इसके लिए भारत एक मजबूत टीम मैदान में उतारेगा। जिसमें कुछ बदलाव हमें देखने को मिल सकते हैं।

अर्शदीप सिंह का पत्ता कट सकता है

पुणे में खेले गए दूसरे टी 20 में अर्शदीप सिंह काफी महंगे साबित हुए थे। उन्होंने 2 ओवर में 37 रन लुटा दिए हैं। इस दौरान उन्होंने कुल पांच नो-बॉल फेंके थे। मैच के बाद भले ही उन्हें कोच राहुल द्रविड़ का समर्थन अर्शदीप को मिला हो, लेकिन कप्तान हार्दिक पांड्या उनके इस प्रदर्शन से खुश नहीं थे।

अर्शदीप की जगह इस खिलाड़ी को मिल सकता है मौका?

हार्दिक पांड्या ने मैच के बाद बातचीत में अर्शदीप सिंह की इतनी नो बॉल को एक “अपराध” करार दिया था। अब वह अंतिम मुकाबले में उनकी जगह प्लेइंग इलेवन में ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर को मौका मिल सकता है। सुंदर गेंद-बल्ले के साथ धमाल मचा सकते हैं।

तीसरे टी 20 के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11

ईशान किशन
शुभमन गिल/रुतुराज गायकवाड़
राहुल त्रिपाठी
सूर्यकुमार यादव
हार्दिक पांड्या (कप्तान)
दीपक हुड्डा
अक्षर पटेल
अर्शदीप सिंह/वाशिंगटन सुंदर
शिवम मावी
उमरान मलिक
युजवेंद्र चहल/कुलदीप यादव।

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now