Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

AUS vs PAK: स्टाइल मारकर स्टंपिंग करने जा रही थी पाकिस्तानी विकेटकीपर, गोल घूमकर अचानक फिसली, देखें वीडियो

PAK W Vs AUS W 2nd ODI

AUS W vs PAK W: पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया की महिला टीम के बीच खेली जा रही तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मैच आज खेला जा रहा है। इस मैच का आयोजन नॉर्थ सिडनी ओवल स्टेडियम में हो रहा है। इस मैच में टॉस जीतकर पाकिस्तान ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया। वहीं ऑस्ट्रेलिया ने 339 रनों का लक्ष्य दिया। जिसका पीछा करते हुए पाकिस्तान की टीम ने 160 रनों पर तीन विकेट गंवा दिए हैं। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया की बैटिंग के दौरान एक ऐसा वाक्या हुआ जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया।

पाकिस्तानी विकेटकीपर ने छोड़ी आसान स्टंपिंग

Kullu Dussehra 2026 Celebration

पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही सीरीज के दूसरे मैच में ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाजी का आखिरी ओवर चल रहा था। तभी तेज गेंदबाज फातिमा की गेंद पर ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ने आगे बढ़कर शॉट मारना चाहा लेकिन वह गेंद को मिस कर गई। बल्लेबाज आधी क्रीज तक पहुंच गई थी और वह आसानी से स्टंप आउट हो जाती। लेकिन पाकिस्तानी विकेटकीपर ने स्टाइल मारते हुए उन्हें जल्द से जल्द आउट करना चाहा। इसे करने के दौरान वह फिसल गई और गोल घुम गई जिससे जब गेंद स्टंप से टकराई तो वह लेट हो गई और रन आउट का आसान सा मौका छूट गया। हालांकि इससे ज्यादा फर्क नहीं पड़ा और ऑस्ट्रेलिया की टीम बस 6 रन ही और बना सकी।

ऑस्ट्रेलिया वुमन प्लेइंग 11: बेथ मूनी (wk), फीबे लिचफील्ड, मेग लैनिंग (c), एलिसे पेरी, ताहलिया मैकग्राथ, एशलेघ गार्डनर, एनाबेल सदरलैंड, जेस जोनासेन, अलाना किंग, किम गर्थ, मेगन शुट्ट

पाकिस्तान वुमन प्लेइंग 11: मुनीबा अली (wk), सिदरा अमीन, बिस्माह मारूफ (c), निदा डार, ओमिमा सोहेल, सदाफ शमास, आयशा नसीम, फातिमा सना, तुबा हसन, डायना बेग, नाशरा संधू

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now