Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

‘बड़ा सवालिया निशान…’, रोहित शर्मा को लेकर कपिल देव ने दिया बड़ा बयान

IND Vs SL Kapil Dev Rohit Sharma

नई दिल्ली: भारत के ऑल फॉर्मेट कप्तान रोहित शर्मा पिछले कुछ समय से चोटों से जूझ रहे हैं। बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज में उन्हें अंगूठे में चोट लग गई थी। हालांकि वह श्रीलंका के खिलाफ वनडे में वापसी करने के लिए तैयार हैं, लेकिन उनकी चोटों ने टीम इंडिया की चिंता बरकरार रखी है।

कपिल देव ने फिटनेस पर जताई चिंता

Kullu Dussehra 2026 Celebration

रोहित की चोटों पर दिग्गज क्रिकेटर कपिल देव ने भी चिंता जताई है। कपिल देव ने कहा कि रोहित शर्मा के क्रिकेट स्किल में कोई समस्या नहीं है, वह पिछले एक दशक में विराट कोहली के साथ भारतीय बल्लेबाजी के स्तंभों में से एक रहे हैं, लेकिन उनकी फिटनेस एक बड़ी चिंता है। कपिल ने कहा कि उन्हें भारतीय कप्तान की फिटनेस पर गंभीर संदेह है। कपिल देव ने एक इंटरव्यू में कहा- रोहित शर्मा में कोई कमी नहीं है। उनके पास सब कुछ है, लेकिन मुझे व्यक्तिगत रूप से लगता है कि उनकी फिटनेस पर बड़ा सवालिया निशान है। क्या वह काफी फिट हैं? हमें अपने कप्तान पर गर्व है।

पूरी टीम उनके इर्दगिर्द जुट जाएगी

पूर्व भारतीय कप्तान ने कहा कि अगर रोहित अपनी फिटनेस में सुधार करते हैं, तो यह बाकी भारतीय क्रिकेटरों के लिए एक प्रेरक के रूप में काम करेगा। “मैं निश्चित रूप से कह सकता हूं कि रोहित की फिटनेस पर एक बड़ा संदेह है। बहुत आलोचना की गई है कि उन्होंने कप्तान बनने के बाद से अधिक रन नहीं बनाए हैं। मैं इससे सहमत हूं, लेकिन मुझे नहीं लगता उनके स्किल के साथ कोई समस्या है। वह एक बहुत ही सफल क्रिकेटर हैं। अगर वह फिट हो जाते हैं, तो पूरी टीम उनके इर्दगिर्द जुट जाएगी।” कपिल ने भारतीय टीम के युवाओं को आगे बढ़ने और विश्व कप जीत के लिए रोहित और कोहली पर निर्भर नहीं रहने की सलाह दी।

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now