Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

बड़े ही अदब के साथ टॉप पर पहुंची लखनऊ की टीम, गुजरात टाइटंस से छीना ताज

Published on: 8 April 2023
IPL 2023 Points Table LSG Vs SRH

IPL 2023 Points Table: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में हर रोज कई रोमांचक मैच खेले जा रहे हैं। इनके नतीजों से प्वाइंट्स टेबल में भी निरंतर बदलाव का सिलसिला जारी है। इसी कड़ी में रविवार को लखनऊ सुपर जायंट्स और गुजरात टाइटंस के बीच मैच खेला गया। इस मैच को जीतकर लखनऊ ने अपने खाते में दो और अंक जोड़ लिए और प्वाइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंच गई।

लखनऊ की नेट रनरेट गुजरात और पंजाब से ज्यादा

केएल राहुल की अगुवाई वाली लखनऊ सुपर जाएंट्स ने शुक्रवार रात आईपीएल 2023 का अपना दूसरा मुकाबला जीतकर प्वाइंट्स टेबल में पहला स्थान हासिल कर लिया है। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मिली इस जीत के साथ एलएसजी के 4 अंक हो गए हैं और गुजरात टाइटंस और पंजाब किंग्स से बेहतर नेट रन रेट होने की वजह से लखनऊ पहले पायदान पर पहुंच गई है। लखनऊ सुपर जाएंट्स का नेट रन रेट +1.358 का है, जबकि जीटी और पीबीकेएस का क्रमश: +0.700 और +0.333 का है। ऐसे में वह यहीं पर बनी रहना चाहेगी।

सनराइजर्स हैदराबाद को भारी नुकसान

एडम मार्करम की कप्तानी वाली सनराइजर्स हैदराबाद को पहले मैच में राजस्थान रॉयल्स के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। इस मैच में भी वह कुछ खास नहीं कर पाई। टीम के खाते में अभी भी शून्य अंक है और वह आखिरी स्थान पर है। उनका नेट रन रेट -2.867 का है जो अन्य टीमों के मुकाबले सबसे खराब है।

हैदराबाद के अलावा मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स दो ऐसी अन्य टीम है जो अभी तक 16वें सीजन में जीत दर्ज नहीं कर पाई है।

मैच का लेखा-जोखा

मैच में टॉस जीतकर पहले खेलते हुए SRH ने 55 के स्कोर तक अपने 4 विकेट खो दिए।लगातार गिर रहे विकेटों के बीच राहुल त्रिपाठी ने 41 गेंदों में 35 रन की पारी खेली। उनके अलावा अब्दुल समद ने 10 गेंदों में नाबाद 21 रन बनाकर टीम का स्कोर 120 के पार पहुंचाया।जवाब में एलएसजी ने पॉवरप्ले में 45/2 का स्कोर बना लिया था। इसके बाद कप्तान केएल राहुल (35) और क्रुणाल पंड्या (34) ने टीम को जीत दिला दी।

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now