Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

‘बस करो सूर्या…’, सूर्यकुमार यादव का तूफान देख ‘पागल’ हो गया वेस्ट इंडीज का ये प्लेयर

IND Vs SL Suryakumar Yadav Shai Hope

नई दिल्ली: भारत के विस्फोटक बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने शनिवार को श्रीलंका के खिलाफ खेले गए तीसरे टी 20 मुकाबले में ऐसा बवंडर मचाया कि दुनिया दांतों तले अंगुली दबा बैठी। एक से एक स्टाइलिश शॉट खेल सूर्या ने टी 20 इंटरनेशनल में शानदार सेंचुरी ठोक कोहराम मचा दिया। सूर्या की ये पारी देख न केवल स्टेडियम में बैठे दर्शकों, बल्कि टीवी सेट्स और स्मार्ट डिवाइसेज से चिपके क्रिकेटप्रेमियों की नसों में रोमांच भर गया।

219.61 की स्ट्राइक रेट से कूट डाले 112 रन 

Kullu Dussehra 2026 Celebration

सूर्या ने 51 गेंदों में 7 चौके-9 छक्के ठोक 219.61 की स्ट्राइक रेट से नाबाद 112 रन कूट डाले। पिछले साल सबसे ज्यादा टी 20 रन जड़ने वाले सूर्या के नाम ये साल की पहली और करियर की तीसरी सेंचुरी थी। उनकी इस धमाकेदार पारी को देख विंडीज के बल्लेबाज शाई होप लगभग पागल हो गए। उन्होंने अपने इमोशन जाहिर करने के लिए ट्विटर का सहारा लिया और एक के बाद एक चार ट्वीट कर अपना ‘पागलपन’ बरसा दिया। इधर सूर्या रन ठोके जा रहे थे तो वहीं दूसरी ओर शाई होप ट्वीट ठोक रहे थे।

शाई होप बोले- बस करो सूर्या

शाई ने पहला ट्वीट 7 बजकर 50 मिनट पर किया। उन्होंने लिखा- बस करो सूर्या।

इसके आठ मिनट बाद ही सूर्या के छक्के को देख शाई ने फिर ट्वीट किया। उन्होंने लिखा- स्कूप सूर्यकुमार।

8 बजकर 12 मिनट पर एक बार फिर शाई ने मोबाइल उठाया और कहा- क्या सूर्या इस पारी में 150 रन बनाएंगे।

लगभग 15 मिनट बाद शाई ने सूर्या की पारी खत्म होने के बाद लिखा- प्रशंसा स्वीकार करें सूर्या…

शाई होप वही हैं, जिन्होंने अपना आखिरी टी-20 फरवरी 2022 में भारत के खिलाफ ईडन गार्डंस में खेला था। हालांकि उन्हें टी 20 वर्ल्ड कप टीम में शामिल नहीं किया गया। शाई ने हाल ही विंडीज के लिए लिस्ट ए पूरा किया है।

हर्षा भोगले ने कही बड़ी बात

सूर्या की बल्लेबाजी पर क्रिकेट कमेंटेटर हर्षा भोगले ने भी बड़ी बात कही। उन्होंने लिखा- बहुत से लोगों ने अपने सपने में भी इस तरह की बल्लेबाजी नहीं की है।

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now