Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

BBL 2022-23: Guptill ने ठोक डाला तूफानी छक्का, ताकत-नजाकत…टाइमिंग और स्वैग सबकुछ दिखा, देखें

Untitled6 1

BBL 2022-23: बिग बैश लीग में न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज मार्टिन गुप्टिल ने तूफानी पारी खेली। उन्होंने मेलबर्न रेनेगेड्स की तरफ से खेलते हुए 19 गेंद में 36 रन कूट डाले और अपनी टीम को एक तेज शुरुआत दिलाई। गुप्टिल ने होबार्ट हरिकेंस टीम के गेंदबाजों की जमकर खबर ली और 5 चौके लगाए। इस पारी में गुप्लिट ने एक कमाल का छक्का भी जड़ा, जिसमें कमाल की टाइमिंग दिखी।

गुप्टिल ने फहीम अशरफ के खिलाफ ठोका शानदार छक्का

Kullu Dussehra 2026 Celebration

दरअसल, तेज गेंदबाज फहीम अशरफ ने गुप्टिल को एक फुल लेंथ बॉल दी थी, जिस पर गुप्लिट ने अपने अँदाज में लॉन्ग ऑन के ऊपर से गेंद को सीधा स्टैंड में भेज दिया। इस छक्के पर दर्शकों ने तालियां पीट दीं। वहीं विरोधी टीम भी हैरान रह गई। छक्का लगाने के बाद गुप्टिल का स्वैग देखते ही बना।

मेलबर्न रेनेगेड्स बनाम होबार्ट हरिकेंस स्कोरकार्ड

दरअसल, आज बिग बैश लीग का पहला मैच मेलबर्न रेनेगेड्स बनाम होबार्ट हरिकेंस के बीच मैच खेला जा रहा है। होबार्ट हरिकेंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 162 रन बनाए हैं। मेलबर्न रेनेगेड्स की टीम 163 रनों के लक्ष्य का पीछा कर रही है। 13 ओवर का खेल होने तक इस टीम ने 3 विकेट खोकर 109 रन बना लिए हैं। अब 42 गेंद में 54 रनों की दरकार है।

ऑस्ट्रेलिया में खेली जा रही बिग बैश लीग 2022-23

ऑस्ट्रेलिया में बिग बैश लीग 2022-23 खेली जा रही है। इस लीग के तहत अब तक 31 मैच खेले जा चुके हैं। 32वां मुकाबला मेलबर्न में मेलबर्न रेनेगेड्स बनाम होबार्ट हरिकेंस के बीच खेला जा रहा है।

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now