Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

BBL के जिस कैच पर मचा हाहाकार, अब ICC ने सुनाया बड़ा फैसला

Bbl Michael Neser Controversial Catch

BBL: बिग बैश लीग में ब्रिसबेन हीट और सिडनी सिक्सर्स के बीच खेले गए मैच में सिडनी के बल्लेबाज जॉर्डन सिल्क ने हवा में शॉट लगाया था, लेकिन माइकल नेसर ने हवा में उछलकर अद्भुत कैच पकड़ा था, जिस पर विवाद शुरू हो गया, इस कैच पर जमकर कॉन्टोवर्सी हो रही है, वहीं अब इस पर आईसीसी ने भी अहम फैसला सुनाया है।

हवा में उड़कर पकड़ा था कैच

Kullu Dussehra 2026 Celebration

बता दें कि मैच के 19वें ओवर में जॉर्डन सिल्क ने मोहम्मद कुह्नमैन की गेंद पर सीधा शॉट् खेला, जिसे देखकर लगा कि यह छक्का होगा लेकिन तभी माइकल नेसर दौड़ते हुए आए और उन्होंने कैच को पकड़ लिया, इस दौरान उन्होंने गेंद को उछाला और बांउड्री के बाहर चले गए। तब तक गेंद बाउंड्री के बाहर गिरने वाली थी, ऐसे में नेसर फिर हवा में उछले और गेंद को बाउंड्री के अंदर भेजा।

और पढ़िए –

जब गेंद दोबारा से बाउंड्री के अंदर गई तक तब तेजी से नेसर ने अंदर आकर कैच कवर कर लिया। जिसका वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बाद में थर्ड एंपायर ने कैच को क्लीयर बताकर जॉर्डन स्किल को आउट करार दिया, जिस पर उन्हें भी विश्वास नहीं हुआ कि वह आउट हो गए हैं। इसी कैच पर विवाद हो गया।

कैच के बाद कई क्रिकेट एक्सपर्ट्स का मानना था कि यह शॉट् छक्का था, क्योंकि एक बार बाउंड्री के बाहर जाने के बाद फील्डर कैच ले तो उसे लीगल नहीं मानना चाहिए, लेकिन कुछ एक्सपर्ट्स ने इसे लीगल भी माना, उनका तर्क था कि जब तक गेंद या फील्डर का शरीर बाउंड्री के बाहर टच न हो तब तक वह सेफ कैच माना जाएगा।

ICC ने सुनाया यह फैसला

इस कैच को लेकर आईसीसी ने बताया कि माइकल नेसर ने जो कैच लिया था, वह बिल्कुल सही था, अंपायर ने भी बल्लेबाज को सही ढंग से आउट दिया था, आईसीसी ने अपनी वेबसाइट में कहा ‘कानून 19.5.2 में कहा गया है कि अगर एक फील्डर जो मैदान के संपर्क में नहीं है तो फिर उसे बाउंड्री के बाहर ही माना जाता है, अगर कैच पूरा करने तक फील्डर का शरीर अगर बाउंड्री से टच नहीं होता तो वह कैच सही माना जाता है। नेसर ने जो कैच लिया वह हवा और बाउंड्री के भीतर ही था।

और पढ़िए –

ICC की तरफ से कहा गया कि जब तक गेंद का बाउंड्री में टच नहीं हो जाती, तब तक फील्डर को अपने हिसाब से कैच पूरा करने की छूट होती है, बशर्तें फील्डर का शरीर बाउंड्री से टच न हुआ हो।

ICC के मुताबिक नेसर का गेंद के साथ पहला संपर्क और उसके कूदने का समय और अंतिम कैच सभी खेल के नियमों के हिसाब से था,इसलिए अंपायर ने बल्लेबाज को सही ढंग से आउट घोषित किया गया गया है।

और पढ़िए – 

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now