Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

BBL: Zak Crawley ने दिखाई चीते सी फुर्ती, रॉकेट थ्रो मारकर उड़ा दिए स्टंप, देखें शानदार Video

Zak Crawley Run Matt Renshaw By Hitting Rocket Throw

BBL: बिग बैश लीग अब आखिरी दौर में पहुंच गया है, होबार्ट हरिकेन्स और ब्रिसबेन हीट के बीच खेले गए लो स्कोरिंग मैच में होबार्ट हरिकेन्स ने 2 रनों से जीत हासिल की। इस मैच में होबार्ट के फील्डर Zak Crawley ने एक शानदार थ्रो मारा, जिसका वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Crawley ने मारा रॉकेट थ्रो

Kullu Dussehra 2026 Celebration

मैच की दूसरी पारी के पांचवें ओवर में होबार्ट के गेंदबाज फहीम की गेंद पर ब्रिसबेन के बल्लेबाज मैट रेनशॉ ने एक आसान शॉट् खेलते हुए सिंगल चुराने की कोशिश की, लेकिन जैसे ही गेंद बल्ले से लगकर बाउंड्री तरफ बढ़ी, तभी पहले से मुस्तेद Zak Crawley ने तेजी से गेंद की तरफ डाइव लगाई और आधा झुकते हुए गोली की रफ्तार से गेंद को स्टंप पर दे मारा।

बल्लेबाज मैट रेनशॉ क्रीच में पहुंचकर रन पूरा करते उससे पहले ही Zak Crawley की गेंद स्टंप से टकरा गई, ऐसे में उन्हें वापस पवेलियन लौटना पड़ा, इस दौरान मैट रेनशॉ अपनी रनिंग से काफी ज्यादा नाराज भी नजर आए, इस थ्रो का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

होबार्ट ने 2 रन से जीता मैच

मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट पर 120 रनों का स्कोर बनाया, लेकिन जवाब में बैटिंग करने उतरी ब्रिसबेन हीट की टीम निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट पर केवल 118 रन ही बना पाई। इस तरह यह लो स्कोरिंग मैच होबार्ट हरिकेन्स ने 2 रनों से जीत लिया।

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now