Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

भारत और न्यूजीलैंड में कौन किसपर भारी ? यहां देखें हेड टू हेड रिकॉर्ड

Published on: 17 January 2023
IND Vs NZ Head To Head 1

IND vs NZ ODI: श्रीलंका के खिलाफ खेली गई वनडे सीरीज को क्लीन स्वीप करने के बाद भारतीय टीम अब न्यूजीलैंड की मेजबानी करने को तैयार है। भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की वनडे और टी20 सीरीज खेली जानी है। सीरीज का पहला मैच 18 जनवरी 2023 को खेला जाएगा। इस सीरीज में वनडे में भारतीय टीम की कप्तानी रोहित शर्मा कर रहे हैं वहीं न्यूजीलैंड की कप्तानी टॉम लेथम कर रहे हैं।

ये सीरीज दोनों ही टीमों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। वर्ल्ड कप की तैयारी इससे और भी ज्यादा मजबूत होगी। न्यूजीलैंड की टीम खतरनाक फॉर्म में है और उसने हाल ही में पाकिस्तान को धूल चटाई है। हालांकि दोनों की बीच आंकड़ों की बात करें तो इसमें दोनों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिलती है और भारतीय टीम को मामूली बढ़त मिली हुई है।

IND vs NZ Head to Head in ODI: भारत और न्यूजीलैंड में कौन किसपर भारी ?

भारत और न्यूजीलैंड की क्रिकेट टीमें वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में ओवरऑल 113 बार आमने सामने हुई हैं। इस दौरान टीम इंडिया ने 55 मैच जीते हैं जबकि कीवी टीम ने 50 वनडे में भारत को हराया था। सात मैच बेनतीजा रहे हैं वहीं एक मुकाबाल टाई रहा है। भारत ने घर पर 26 जबकि न्यूजीलैंड ने भी अपने घरेलू सरजमीं पर 26 वनडे जीते हैं। टीम इंडिया ने इस दौरान घर के बाहर 14 वनडे अपने नाम किए हैं। न्यूट्रल वेन्यू पर भारत को 15 वनडे में जीत मिली है वहीं न्यूजीलैंड के खाते में 16 जीत दर्ज है।

भारत और न्यूजीलैंड की वनडे टीम

भारत की वनडे टीम: रोहित शर्मा (कप्तान) हार्दिक पंड्या (उपकप्तान), श्रीकर भरत (विकेटकीपर), युजवेंद्र चहल, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, विराट कोहली, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, शाहबाज अहमद, शुभमन गिल, शार्दुल ठाकुर, उमरान मलिक, वाशिंगटन सुंदर, सू्र्यकुमार यादव

न्यूजीलैंड की वनडे टीम: टॉम लाथम (कप्तान), फिन एलन, डग ब्रासवेल, माइकल ब्रासवेल, मार्क चैपमैन, डेवोन कॉन्वे (विकेटकीपर), जैकब टफी, लॉकी फर्ग्युसन, एडम मिल्ने, डेरिल मिचेल, हेनरी निकोल्स, ग्लेन फिलिप्स (विकेटकीपर), मिचेल सैंटनर, हेनरी शिप्ले, ईश सोढी

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now